☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2025 के आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें 10 विषयों के 6500 पदों के लिए 12 लाख 64 हजार 886 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस भर्ती की परीक्षा अगले साल 12 से 18 जुलाई तक होगी। आवेदकों और

.

एक पद के लिए 921 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला है। सबसे कम प्रतिस्पर्धा अंग्रेजी विषय का वरिष्ठ अध्यापक बनने के लिए है। इसमें एक पद के लिए 76 अभ्यर्थियों के बीच ही मुकाबला है। इस भर्ती में 12 लाख 64 हजार 886 पदों में से 8 विषयों के लिए 12 लाख 64 हजार 429 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जबकि शेष दो विषय सिंधी में 2 पद व गुजराती में 1 पद के लिए 457 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन की प्रक्रिया 19 अगस्त से 17 सितंबर तक चली थी।

आरपीएससी की पिछली तीन वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में एक पद के लिए आए आवेदनों को देखें तो पिछली 2024 की भर्ती में पदों की संख्या कम होने से कड़ा मुकाबला रहा था। वर्ष 2024 में एक पद के लिए 535 अभ्यर्थियों में मुकाबला था, जबकि इस बार कुल पदों पर औसतन 194 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला है। इसके अलावा वर्ष 2022 की भर्ती में सबसे कम 125 अभ्यर्थियों के बीच ही मुकाबला रहा था।

सामाजिक विज्ञान में 3.69 लाख और हिंदी में 3.41 लाख आवेदन इस भर्ती में कुल 12 लाख 64 हजार 886 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें से आधे से अधिक 7 लाख 10 हजार 726 अभ्यर्थी तो केवल 2 विषय सामाजिक विज्ञान और हिंदी के हैं। सामाजिक विज्ञान के लिए 3 लाख 69 हजार 563 और हिंदी के लिए 3 लाख 41 हजार 163 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। शेष 5 लाख 54 हजार 160 अभ्यर्थी अन्य 8 विषयों के हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading