एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) सदस्य मंजू शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को भेजे अपने इस्तीफे में मंजू शर्मा ने लिखा- मैंने अपना पूरा कार्यकारी और निजी जीवन अत्यन्त पारद
पिछले दिनों एक भर्ती प्रक्रिया में उत्पन्न हुए विवाद के कारण मेरी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा और आयोग की गरिमा प्रभावित हुई है। जबकि मेरे विरुद्ध किसी भी थाने अथवा जांच एजेंसी में किसी प्रकार की कोई भी जांच लंबित नहीं है। न ही मुझे किसी भी मामले में कभी भी आरोपी माना गया है।
फिर भी सार्वजनिक जीवन में पवित्रता की सदैव पक्षधर होने के कारण आयोग की गरिमा, निष्पक्षता और पारदर्शिता को सर्वोपरि मानते हुए मैं स्वेच्छा से RPSC के सदस्य पद से अपना इस्तीफा दे रही हूं।
अक्टूबर 2026 तक था कार्यकाल डॉ. मंजू शर्मा को कांग्रेस सरकार ने साल 2020 में आरपीएससी में सदस्य बनाया था। उन्होंने 15 अक्टूबर 2020 को कार्यभार ग्रहण किया था। उनका कार्यकाल 14 अक्टूबर 2026 तक था। उन्होंने आज अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया। मंजू शर्मा आरपीएससी सदस्य से पहले भरतपुर राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर भी रह चुकी हैं।

हाईकोर्ट ने RPSC के सदस्यों पर कमेंट किया था हाईकोर्ट ने SI भर्ती पर सवाल उठाते हुए आदेश में साफ लिखा था- रामूराम राईका ने अपनी बेटी शोभा और बेटे देवेश को इंटरव्यू में पास करवाने के लिए अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय, कार्यवाहक अध्यक्ष जसवंत राठी, तीन सदस्य संगीता आर्य, मंजू शर्मा, बाबूलाल कटारा से मुलाकात की थी। बेटी शोभा राईका की फोटो दिखाकर पास करने की सिफारिश की थी। राईका की बेटी इंटरव्यू में वही कपड़े पहनकर गई, जो फोटो में दिखाए गए थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments