![]()
माही परियोजना की आवासीय कॉलोनी में बना हर सरकारी क्वार्टर अब जर्जर हाे चुका है। विभाग ने 335 आवासों को जर्जर घोषित कर दिया है। 242 क्वार्टर में अभी करीब 1200 कर्मचारी और उनके परिजन रह रहे हैं। मरम्मत नहीं होने से मानसून में छतों से पानी टपक रह
विभाग का कहना है कि यह कॉलोनी वर्ष 1980 में बनी थी। क्वार्टर इतने पुराने हो चुके हैं कि अब मरम्मत भी नहीं हो सकती। अब नगर परिषद, पुलिस, शिक्षा, माही परियोजना और जिला परिषद के 242 कर्मचारियों के सामने समस्या है कि वे अचानक परिजनों को लेकर कहां जाए।
माही परियोजना के एक्सईएन जगमीत तगर ने कहा-पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के आधार पर क्वार्टर जर्जर घोषित किए हैं। अब यदि कोई वहां रहता है तो दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी उसकी खुद की होगी। इसलिए सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा है कि मानसून सक्रिय है। ये क्वार्टर अब रहने लायक नहीं हैं। इसलिए इनको तुरंत खाली कर दीजिए।
कंटेंट :विश्वजीत गोले
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments