☜ Click Here to Star Rating


चूरू से झुंझुनूं मार्ग पर रोडवेज बस का निकला टायर

झुंझुनूं से चूरु जा रही एक रोडवेज बस में बुधवार शाम उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब बिसाऊ थाना इलाके में अचानक उसके पिछले टायर निकल गए। बस में 40 यात्री सवार थे, जिनकी जान ड्राइवर की सूझबूझ और किस्मत से बच गई। यह घटना बिसाऊ स्थित स्लीपर फैक्ट्र

.

सड़क पर लुढ़कते हुए निकले टायर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही बस स्लीपर फैक्ट्री के पास पहुंची, उसके पिछले टायरों के नट खुल गए और दोनों टायर लुढ़कते हुए सड़क पर दूर चले गए। यह देखते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लेकिन ड्राइवर ने घबराए बिना तुरंत बस को संभाला और किनारे खड़ा कर दिया। ड्राइवर ने बताया कि बस की गति धीमी होने से वह नियंत्रण बनाए रख सका। अगर गति तेज होती तो बस पलट सकती थी और एक बड़ा हादसा हो सकता था।

40 यात्रियों की बची जान, झुंझुनूं-चूरु मार्ग पर बड़ा हादसा टला

40 यात्रियों की बची जान, झुंझुनूं-चूरु मार्ग पर बड़ा हादसा टला

ग्रामीणों ने की मदद, यात्रियों को सुरक्षित भेजा गया

हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। चूंकि बस अब आगे नहीं जा सकती थी, इसलिए लोगों की मदद से सभी यात्रियों को दूसरी गाड़ियों में बिठाकर उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। इस घटना के कारण करीब एक घंटे तक झुंझुनूं-चूरु मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही बिसाऊ पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

रोडवेज बसों के रखरखाव पर उठे सवाल

इस घटना ने रोडवेज प्रशासन की लापरवाही को फिर से उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्लीपर फैक्ट्री क्षेत्र में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इस घटना के बाद यात्रियों ने भी रोडवेज प्रशासन से बसों का नियमित रूप से रखरखाव और तकनीकी जांच करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि रोडवेज की कई बसें पुरानी हैं और सही सर्विसिंग के अभाव में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल, बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading