धौलपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक फर्जी एडीजी को गिरफ्तार किया है।
धौलपुर पुलिस ने बुधवार को नाकाबंदी के दौरान एक फर्जी एडीजी को गिरफ्तार किया है। उसकी कार पर नीली बत्ती और तीन स्टार लगे हुए थे और वर्दी में गाड़ी चला रहा था। यह देखकर पुलिस ने गाड़ी रुकवाई तो आरोपी ने रौब जमाना शुरू कर दिया। झूठ सामने आने पर पुलिस ने आ
पुलिस ने आरोपी से 4 नकली आइडेंटिटी कार्ड, चार डमी हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी पश्चिम बंगाल के चंदन नगर हुबली का रहने वाला है। गिरफ्तारी के समय उसकी पत्नी भी गाड़ी में मौजूद थी।

धौलपुर में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक फर्जी एडीजी को गिरफ्तार किया।
सीओ सिटी मुनेश कुमार मीणा ने बताया कि नाकेबंदी के दौरान एक संदिग्ध गाड़ी निहालगंज को क्रॉस करके निकली। गाड़ी पर तीन स्टार लगे थे और एक वर्दीधारी व्यक्ति उसे चला रहा था। संदेह होने पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। इस पर सदर थाने के चैकिंग पॉइंट पर गाड़ी को रोका गया।
गाड़ी पर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया लिखवाकर तीन स्टार लगा रखे थे
पुलिस ने गाड़ी रुकवाई तो आरोपी ने रौब जमाना शुरू कर दिया। पूछताछ में उसने खुद को नेशनल सिक्योरिटी कॉप का अधिकारी बताया और चार अलग-अलग आई कार्ड दिखाए। इससे पुलिस को और अधिक संदेह हुआ और जांच में आरोपी का पूरा झूठ सामने आ गया। आरोपी सुप्रीयो मुखर्जी ने अपनी गाड़ी पर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया लिखवाकर तीन स्टार लगा रखे थे।
आरोपी डमी हथियार बरामद फर्जी पुलिस अधिकारी से एक अर्टिगा मारुति सुजुकी कार, एक एयर साउंड पिस्टल, एक एयर साउण्ड रिवाल्वर, एयर साउण्ड गन और दो एयर साउण्ड राइफल बरामद की गई हैं। आरोपी के पास से एयर गन के 138 पैलेट कारतूस, दो मोबाइल, दो लेपटॉप, एक टैबलेट जब्त किया गया है।
अलग-अलग वर्दी में चार आई कार्ड मिले आरोपी के पास मिले मोबाइल में अलग-अलग तरह की यूनिफॉर्म में फोटो के साथ चार आई कार्ड मिले हैं। आरोपी के पास मिले आई कार्ड इंटरनेशनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन, यूरो पुलिस फेडरेशन यूरोपीय ऑग्ज़ीलियरी पुलिस संगठन और सेंटर ऑफ़ नेशनल सिक्योरिटी के आई कार्ड मिले हैं।
टोल टैक्स बचाने और पुलिस पर रौब जमाने के लिए बना था अधिकारी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह टोल टैक्स बचाने और पुलिस पर रौब जमाने के लिए वर्दी और आई कार्ड का इस्तेमाल करता हैं। जिससे उसे रास्ते में किसी भी तरह की परेशानी ना आए
बंगाल से पंजाब की ओर जा रहा था पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने घर से पंजाब की ओर निकला था। रात को उसने ग्वालियर के एक होटल में रेस्ट किया था। जहां से सुबह ही वह पत्नी के साथ पंजाब के लिए रवाना हुआ। जिसे रास्ते में पुलिस ने जांच के दौरान रोक लिया।

फर्जी एडीजी से पूछताछ के दौरान एसपी विकास सांगवान भी मौके पर पहुंच गए।
आरोपी 10 साल में चौथी बार गिरफ्तार
सीओ सिटी मुनेश कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी पर फर्जीवाड़े के तीन मामले पूर्व में दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को ठगने के तीनों मामले पश्चिम बंगाल और मुंबई में दर्ज हैं। चौथा मामला धौलपुर में सदर थाने में दर्ज हुआ है।
पहली बार 2015 में हुआ था गिरफ्तार सीओ सिटी ने बताया कि पहला मामला मुंबई के ठाणे सिटी मैं दर्ज हुआ था। जिसमें आरोपी ने फर्जी अधिकारी बनकर लोगों के साथ ठगी की थी। इसके बाद फिर से 2017 में मुंबई के ठाणे सिटी इलाके में ही 16 अक्टूबर 2017 को आरोपी को फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
आरोपी पर तीसरा मामला पश्चिम बंगाल के चंदन नगर थाने में 7 फरवरी 2025 को दर्ज हुआ था, जिस मामले में जमानत पर छूटने के बाद वह पत्नी को लेकर पंजाब की ओर जा रहा था जिसे धौलपुर में फिर से फर्जी अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments