सीकर के रानोली थाना इलाके में पलसाना अखेपुरा टोल प्लाजा के पास एक रोडवेज बस आगे सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस घटना में बस में सवार 17 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नेशनल हाईवे की एंबुलेंस पलसाना हॉस्पिटल लेकर पहुंची। जहां उन्हें प्राथमि

घटना के बाद मौके पर मौजूद रानोली पुलिस।
रानोली थानाधिकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के मुताबिक घटना पलसाना-अखेपुरा टोल प्लाजा के पास की है। रोडवेज बस जयपुर से पिलानी की तरफ जा रही थी। जो टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। घटना की सूचना मिलने के बाद घायलों को नेशनल हाईवे की एंबुलेंस के जरिए पलसाना अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में मुकेश कुमार, सुनीता कुमावत,भंवरलाल,सुरेश कुमार सहित कुल 17 लोग घायल हुए। जिन्हें पलसाना हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हॉस्पिटल में घायलों का इलाज करते हुए।

जिस ट्रक से बस टकराई,उसमें भारी मशीनरी रखी हुई थी।
जानकारी के मुताबिक जिस ट्रक से रोडवेज बस टकराई। उस ट्रक में किसी प्लांट के लिए भारी मशीनरी ले जाई जा रही थी। ट्रक ड्राइवर ने टोल प्लाजा के पास ट्रक को सड़क किनारे रोका हुआ था। जिसके चलते यह हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन के जरिए साइड में करवा दिया।
इनपुट : लोकेश कुमावत,पलसाना
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments