☜ Click Here to Star Rating


30 मिनट की फायरिंग में 3 लोगों के लगी गोली।

डीग जिले के नगर थाना इलाके मामूली कहासुनी को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। एक व्यक्ति और उसके दो बेटों के छर्रे लगे हैं। उन्हें गंभीर हालत में नगर से आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आरोपी पक्ष ने कल रात को पीड़ित पक्ष को गालियां दी

.

आरोपी पक्ष ने रात को दी गालियां

घटना आरसी गांव की है। महेंद्र सिंह ने बताया कि कुंवर, किशोर, वासुदेव, बलदेव यह सभी हथियार लेकर मेरे आये थे। आते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें मेरे पिता मनोहरी और मेरे भाई महेंद्र और हेमराज के छर्रे लगे हैं। मेरे भी पैर में एक गोली का छर्रा लगा है। कल शाम को कुंवर पक्ष शराब पीकर गालियां दे रहा था। हमने शाम को ही पुलिस को घटना की सूचना दी थी। पुलिस की गाड़ी भी गांव में आई थी।

व्यक्ति और उसके दो बेटों के लगी गोली नगर से आरबीएम अस्पताल किया रेफर।

व्यक्ति और उसके दो बेटों के लगी गोली नगर से आरबीएम अस्पताल किया रेफर।

30 मिनट तक आरोपी करते रहे फायरिंग

जब तो, वह सभी फरार हो गए थे। आज सुबह फिर से हथियार लेकर हमारे घर आये और आते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। सभी लोगों के पास हथियार थे। सभी आरोपियों ने करीब 30 मिनट फायरिंग की थी। जिसके बाद हम सभी घर में छुप गए। उसके बाद भी आरोपी फायरिंग करते रहे।

गोलियां चलते देख आसपास के लोग घरों में छुप गए

इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। फायरिंग होते देख आसपास के लोग घरों में छुप गए। फायरिंग करने के बाद कुंवर, किशोर, वासुदेव, बलदेव फरार हो गए। जिसके बाद तीनों घायलों को नगर अस्पताल लेकर जाया गया। जहां से उन्हें भरतपुर रेफर कर दिया गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading