![]()
पाली | बोया के सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका लीलावती गोस्वामी 30 वर्षों की राजकीय सेवा के बाद सेवानिवृत हुई। लीलावती गोस्वामी ने पहले उच्च शिक्षा प्राप्त करने और फिर उसे दूसरों को बांटने के लिए अपने जीवन में लंबा संघर्ष किया। 30 वर्षों की राजकीय
इस मौके पर विद्यालय में आयोजित समारोह में विद्यालय के छात्रों ने सरस्वती वंदन किया। छात्रों और विद्यालय के प्रति लीलावती की निष्ठा और प्रयासों के लिए आभार जताया। प्रधानाचार्य उम्मेद राम पालीवाल, उप प्रधानाचार्य अहमद अली, चंदनसिंह और कांतिलाल समेत अन्य स्टाफ सदस्यों ने कार्यशैली की सराहना की। सेवानिवृत्ति समारोह में परिवारजन, भिंवसर प्रधानाचार्य जितेंद्र भारती, खुडाला प्रधानाचार्य राजेश पुरी और सेवानिवृत्त शिक्षक शैतान पुरी गोस्वामी शामिल रहे। राजस्थान सरकार में शिक्षक की नौकरी पाने के पश्चात भी उन्होंने नई चीजें सीखना बंद नहीं किया। हिंदी में स्नातकोत्तर की उपाधि अर्जित की। आज भी नई चीजें सीखने की लालसा में वे अंग्रेजी भाषा, जिसे ग्रामीण समाज में अमीर और बड़े लोगों की भाषा कहा जाता है, उसे सीखने पर जोर दे रही हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments