![]()
जयपुर डिस्कॉम के धौलपुर खण्ड के मनियां और धौलपुर शहर में विशेष शिविर में उपभोक्ताओं को मिली राहत।
जयपुर डिस्कॉम के धौलपुर खण्ड के मनियां और धौलपुर शहर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पुराने कटे बिजली उपभोक्ताओं और नए कनेक्शन के इच्छुक लोगों के लिए था।
अधिशाषी अभियंता विवेक शर्मा के नेतृत्व में त्रुटिपूर्ण बिजली बिलों को सही करने और राशि जमा कराने के लिए व्यापक प्रचार किया गया। सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और गांवों में माइक से लोगों को शिविर में आने का आमंत्रण दिया गया।
शिविर में कुल 376 परिवादी पहुंचे। इनमें 185 बिल त्रुटि के मामले, 168 नए कनेक्शन के आवेदन, 17 नए मीटर लगाने के और 6 बिजली आपूर्ति में व्यवधान के मामले शामिल थे। इससे पहले अधिशाषी अभियंता विवेक शर्मा ने कनिष्ठ अभियंताओं और फीडर इंचार्ज को बैठक में निर्देश दिए थे कि वे ग्रामीणों को शिविर के बारे में सूचित करें। इससे अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।
डिस्कॉम की अपील का फील्ड में अच्छा प्रभाव देखने को मिला। परिणामस्वरूप घरेलू श्रेणी के 138 नए आवेदन जमा हुए। साथ ही 88 बकायेदारों ने मौके पर 12 लाख रुपए जमा कराए।
अधिशाषी अभियंता विवेक शर्मा ने बताया कि जहां अधिक बिजली चोरी हो रही है, वहां ड्रोन से निगरानी की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करें, जिससे उन्हें मुख्य धारा में लाया जा सके।
शिविर में अधिशाषी अभियंता विवेक शर्मा, सहायक अभियंता अनुराग मित्तल, सहायक राजस्व अधिकारी उमंग मोदी, कनिष्ठ अभियंता विजेंद्र सिंह और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments