मानसरोवर स्थित कृष्णा प्राइम रेसीडेंसी में हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं ने विशेष आयोजन किया।
मानसरोवर स्थित कृष्णा प्राइम रेसीडेंसी में हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं ने विशेष आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने श्रृंगार कर लहरिया पहने और पौधरोपण भी किया।
मीडिया प्रभारी सुनिता सैनी ने बताया कि सभी महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर और सज-धज कर गोरी पार्वती व शंकर भगवान की पूजा अर्चना की। उन्होंने सुहाग की लंबी उम्र व सुख समृद्धि की कामना मांगी। इस अवसर पर सभी के घरों पर झूले डाले गए। महिलाओं ने लहरिया ओढ़कर झूले झूलते हुए तीज का त्योहार मनाया।

कार्यक्रम में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कृष्णा प्राइम रेसीडेंसी सोसाइटी द्वारा मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में मातृ शक्ति के सहयोग से यह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस विशेष आयोजन में कृष्णा जैन, रेखा शर्मा, मनोरमा जैन, विजया गौतम, दिव्या जैन, जहान्वी सैनी, श्वेता जैन, भावना शर्मा व वोल्गा आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पारंपरिक त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments