![]()
विश्व युवा तीरंदाजी चैम्पियनशिप-2025 में गोलूवाला के तीरंदाज योगेश जोशी ने कम्पाउंड अंडर-18 पुरुष स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल।
कनाडा के विन्निपेग में आयोजित विश्व युवा तीरंदाजी चैम्पियनशिप-2025 में भारत को बड़ी सफलता मिली है। हनुमानगढ़ के गोलूवाला के तीरंदाज योगेश जोशी ने कम्पाउंड अंडर-18 पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 63 देशों के 570 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। योगेश एक सामान्य परिवार से आते हैं। उन्होंने अपने कोच सुभाष सिहाग के मार्गदर्शन में तीरंदाजी में महारत हासिल की। स्थानीय स्तर से शुरुआत करने वाले योगेश ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।
योगेश ने विजय के बाद कहा कि वह देश के लिए कुछ बड़ा करना चाहते थे। यह स्वर्ण पदक उनके सपने की पहली सीढ़ी है। कोच सुभाष सिहाग के अनुसार, योगेश की लगन और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
भारतीय तीरंदाजी फेडरेशन ने योगेश की इस उपलब्धि को भारतीय तीरंदाजी के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया है। गोलूवाला में योगेश की जीत से उत्साह का माहौल है। यह सफलता अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments