☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कृषि विभाग के लिए निकाली गई 241 विभिन्न पदों की परीक्षाओं के आवेदन फार्म में करक्शन व बिना योग्यता आवेदन करने पर फॉर्म विड्रो का मौका दिया गया है।

.

कैंडिडेट्स अपना नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन कर सकेंगे। इसके लिए 6 से 12 अगस्त 2025 तक आवेदन किए जा सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- सहायक कृषि अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, कृषि अनुसंधान अधिकारी तथा सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 12 से 19 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाना प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए जारी शर्तो के अनुसार ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों को दिया गया है। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क व प्रोसेस

  • संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से पांच सौ रुपए का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा।

यहां करें कॉन्टेक्ट

  • इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

आवेदन भी कर सकेंगे विड्रो

  • असत्य एवं गलत सूचना के आधार पर आवेदन करना तथा योग्यता न होने पर भी फार्म विड्रो नहीं करना भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे अभ्यर्थी को काउंसलिंग/पात्रता जांच/ साक्षात्कार के दौरान अपात्र पाए जाने पर आगामी 1 वर्ष की अवधि के लिए भर्ती परीक्षाओं से डिबार भी किया जाएगा। अतः ऐसे अभ्यर्थी भी अपना ऑनलाइन आवेदन विड्रॉ कर सकते हैं।
  • इसके लिए एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर माय रिक्रूटमेंट सेक्शन के अन्तर्गत संबंधित परीक्षा के समक्ष उपलब्ध विथड्रॉ बटन पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन विड्रॉ किया जा सकता है।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • सहायक कृषि अधिकारी (NSA) : 115 पद
  • सहायक कृषि अधिकारी (SA) : 10 पद
  • स्टैटिकल ऑफिसर : 18 पद
  • एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर : 98 पद

कृषि विभाग की भर्ती के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए करें यहां क्लिक

वेटरनरी ऑफिसर के 1100 पदों पर वैकेंसी, आवेदन शुरू

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पशु चिकित्सा अधिकारी (वेटरनरी ऑफिसर) के 1100 पदों की भर्ती के लिए आवेदन मंगलवार से शुरू हो गए है।। आवेदन की लास्ट डेट 3 सितंबर रात 12 बजे तक है। परीक्षा की प्रस्तावित तारीख 19 अप्रैल 2026 है। (अधिक जानकारी के लिए करें यहां क्लिक)

इन भर्तियों में आवेदन प्रोसेस जारी

इन 3 वैकेंसी में भी जल्द शुरू होंगे आवेदन

  • उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर के 1015 पद के लिए आवेदन 10 अगस्त से 8 सितंबर तक
  • प्राध्यापक एवं कोच के 3225 पद के लिए आवेदन 14 अगस्त से 12 सितंबर तक
  • वरिष्ठ अध्यापक के 6500 पद के लिए आवेदन 19 अगस्त से 17 सितंबर तक



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading