☜ Click Here to Star Rating



बूंदी जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के झीडा गांव में खेत पर पशुओं के लिए चारा काट रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को कोबरा सांप ने काट लिया। परिजनों ने इलाज के लिए इंदरगढ़ हॉस्पिटल भर्ती करवाया जहां से कोटा एमबीएस हॉस्पिटल रेफर किया। एमबीएस हॉस्पिटल में उसकी इ

.

मृतक के भाई प्रसादी लाल मीणा ने बताया कि उनका छोटा भाई हरपाल मीणा सोमवार दोपहर खेत पर पशुओं के लिए हरा चारा काट रहा था। अचानक कोबरा सांप निकला और हरपाल की हाथ की अंगुली में काट लिया। हरपाल को तुरंत इंदरगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर गंभीर हालत होने की वजह से कोटा रैफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इंदरगढ़ थाना एएसआई शंकरलाल ने बताया कि कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल की पुलिस चौकी से सूचना मिली कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र निवासी हरपाल मीणा की सांप के काटने से इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवा दिया था। आज परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading