![]()
दौसा जिला क्रिकेट संघ ने महिला टीम की घोषणा कर दी है।
राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) द्वारा सीनियर महिला T20 प्रतियोगिता 11 अगस्त से जयपुर में आयोजित की जा रही है, जिसके लिए दौसा जिले की महिला टीम में खिलाड़ी चयनित किए गए हैं।
जिला क्रिकेट संघ सचिव बृजकिशोर उपाध्याय ने बताया कि टीम में याना वर्मा, तनिका शर्मा, निधि सैनी, मनोहर बाई, सोनम सैनी, कृति उपाध्याय, संजना मीणा, ऋषिता राज, महिमा राज, शीतल अन्दाना, रेनू गुर्जर, पायल कंवर, सान्वी खंडेलवाल, बिट्टू राजभर, तान्या शर्मा, भूमिका चौधरी, सानिया यादव और आरती जाट को शामिल किया गया है।
सचिव ने सभी खिलाड़ियों और कोच को शुभकामना देते हुए बताया कि जिले की टीम में अभी तक किसी भी फॉर्मेट में बाहर के खिलाड़ियों को खिलाया नहीं गया, लेकिन जिले में महिला खिलाड़ियों की कमी को देखते हुए टीम बनाना आवश्यक है।
इसलिए महिला की टीम में 5 एनओसी प्लेयर लिए गए हैं क्योंकि जिले से कुल 13 ही महिला खिलाड़ियों ने ट्रायल दी थी इसलिए एक्स्ट्रा में 5 महिला खिलाड़ियों को NOC से लिया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments