☜ Click Here to Star Rating



पाली जिले के सोजत निवासी ज्वेलर राजेंद्र सोनी और उनकी पत्नी राधा। जिनके शव फार्म हाऊस में संदिग्धाहालत में मिले।

पाली के जिले के सोजत सिटी में रहने वाले एक नामी ज्वेलर और उसकी पत्नी का शनिवार को रक्षा बंधन पर उनके फॉर्म हाऊस में शव मिले। राखी लेकर पहुंची बहन ने भाई भाभी की मौत की खबर सूनी तो उसके भी होश उड़ गए। दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसको लेकर पुलिस जांच म

.

सोजत सिटी थानाप्रभारी देवीदान चारण ने बताया कि सोजत सिटी के सोनारों का बास हाल मरुधर केसरी कॉलोनी निवासी राजेंद्र सोनी (56) पुत्र तेजराज सोनी और उनकी पत्नी राधा (46) अपने बेटे के साथ रहते थे। इकलौती बेटी की शादी हो चुकी है। सोजत में सब्जी मंडी इलाके में मैना ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सोजत-जोधपुर स्टेट हाईवे पर लुडावास गांव की सरहद में हाईवे के पास फार्म हाउस है। जहां दोनों के शव मिले। मौत की वजह का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में होगा। राजेंद्र सोनी की बहन अपने बेटे के साथ राखी बांधने जोजावर से सोजत आई। घर पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि भाई व भाभी अपने लुण्डावास स्थित फार्म हाउस गए हैं। जहां भाई-भाभी की मौत की खबर सूनी तो उसके भी होश उड़ गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कोई जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हुई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading