![]()
सीनियर महिला T20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दौसा की टीम का बेहतर प्रदर्शन जारी है।
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जयपुर में आयोजित सीनियर महिला T20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दौसा की टीम का बेहतर प्रदर्शन जारी है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय ने बताया कि प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला दौसा और हनुमानगढ़ के बीच हुआ। जिसमें
वहीं दौसा के जवाब में खेलने उतरी हनुमानगढ़ की टीम 62 रन पर ऑल आउट हो गई। मैच में ऑल राउंड प्रदर्शन करते हुए तनिका शर्मा ने पांच रन पर दो विकेट लिए, जिसकी बदौलत दौसा को 56 रन से जीत हासिल हुई। सचिव उपाध्याय ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मुकाबला सोमवार को झुंझुनू की टीम से सुबह 9 बजे से आरसीए एकेडमी ग्राउंड पर खेला जाएगा।
मीडिया प्रभारी वेंकटेश्वर शर्मा ने बताया कि लगातार शानदान प्रदर्शन कर रही टीम का हौंसला बढाने के लिए मैनेजर और डीसीए की अध्यक्ष शोभना गुर्जर ने टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मोटिवेट किया और पूरी टीम और कोच प्रेम सिंह नाथावत को बधाई दी। साथ ही अगले मैच में टीम के खिलाड़ियों को और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments