रोडवेज बस के कंडक्टर को भी बस के अंदर घुसने में परेशान होना पड़ा।
जोधपुर में आज दो पारियों में पटवारी भर्ती की परीक्षा हुई। इस परीक्षा को लेकर राजस्थान रोडवेज में भी अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा थी। इसके चलते परीक्षा समाप्त होने के बाद रोडवेज के बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भीड़ नजर आई।
परीक्षा देकर आए अभ्यर्थी बस में सीट पाने को लेकर जद्दोजहद करते हुए नजर आए। बसों में भीड़ होने के चलते खास तौर पर महिला यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस खचाखच भरी होने से आम यात्री प्राइवेट बसों में सफर करने को मजबूर हुए।

बस में बैठने के लिए जद्दोजहद करते युवा।
जोधपुर के रोडवेज बस स्टैंड पर नागौर सीकर रोड की बसों में भारी भीड़ नजर आई अभ्यर्थियों ने बस में लटक कर भी सफर किया। इधर बच्चों के साथ आई एक महिला को ड्राइवर ने अपनी सीट से बस के अंदर बिठाया।
जालौर के अभ्यर्थी राकेश कुमार ने बताया कि वह करीब 1 घंटे से रोडवेज बस डिपो पर इंक्वारी काउंटर से बस को लेकर जानकारी ले रहे हैं। लेकिन उनके क्षेत्र की बस नहीं मिली है। यदि सरकार बसों की व्यवस्था नहीं कर सकती है तो इस तरह की घोषणा और आदेश क्यों निकाले जाते हैं। बाड़मेर के एक अभ्यर्थी भी अपने साथियों के साथ बस नहीं मिलने की वजह से परेशान नजर आए।

रोडवेज बस में कई अभ्यर्थी खिड़की से बस में बैठे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments