राजस्थान के खिलाड़ियों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी ने डोमेस्टिक क्रिकेट कैलेंडर के बाद अब सपोर्ट स्टाफ भी घोषित के दिया है। इनमें सीनियर पुरुष टीम में अंशु जैन, अंडर -23 में हरीश जोशी, अंडर -19 में पंकज गुप
एडहॉक कमेटी कन्वीनर दीन दयाल कुमावत ने बताया कि कमेटी के सभी सदस्यों से चर्चा के बाद बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट सत्र 2025 – 26 की राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली विभिन्न आयु वर्ग की राजस्थान पुरुष – महिला टीमों के स्पोर्ट स्टाफ की घोषणा की गई है। जो भविष्य में राजस्थान के युवा खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर ट्रेनिंग देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में मदद करेंगे।

पूर्व क्रिकेटर रेणु यादव को राजस्थान महिला अंडर 23 क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है।
एडहॉक कमेटी ने इन्हें दो नियुक्ति
- राजस्थान सीनियर पुरुष टीम में अंशु जैन को हेड कोच, निखिल डोरू को बैटिंग कोच, अनूप दवे को बॉलिंग कोच, चंद्रपाल सिंह को फील्डिंग कोच, मगन सिंह को फिजियो, राम सैनी को ट्रेनर और मोहन सिंह को मैनेजर बनाया गया है।
- राजस्थान अंडर 23 टीम पुरुष टीम में हरीश जोशी को हेड कोच, पुनीत यादव को बैटिंग कोच, शैलेन्द्र गहलोत को बॉलिंग कोच, जग सिमरण सिंह को फील्डिंग कोच, उत्कर्ष को फिजियो और अखिल गर्ग को ट्रेनर बनाया गया है।
- राजस्थान अंडर 19 टीम पुरुष टीम में पंकज गुप्ता को हेड कोच, अभिजीत शर्मा को बैटिंग कोच, अफरोज खान को बॉलिंग कोच, मो अहमद को फील्डिंग कोच, फरीद को फिजियो और लोकेन्द्र सिंह को ट्रेनर बनाया गया है।
- राजस्थान अंडर 16 टीम पुरुष में अनिल सिन्हा को हेड कोच, विजय प्रकाश शर्मा को बैटिंग कोच, मनीष वर्मा को बॉलिंग कोच, आबिद खान को फील्डिंग कोच, अरविन्द पलसानिया को फिजियो, दिलकान्त सिंह को ट्रेनर बनाया गया है।
- राजस्थान अंडर 14 टीम पुरुष में अज़हरूद्दीन को कोच, अनिल यादव को अस्सिटेंट कोच, आयुष्मान शर्मा को फिजियो, किन्शित नागर को ट्रेनर बनाया गया है।
- राजस्थान सीनियर महिला टीम में राकेश बत्रा को हेड कोच, प्रियंका शर्मा को कोच,गगनदीप को असिस्टेंट कोच, कविता पाटिल को ट्रेनर, वंदना पंवार को फिजियो, विजिता राज को मैनेजर बनाया गया है।
- राजस्थान अंडर 23 महिला टीम में रेनू यादव को हेड कोच, नीतू वैद को कोच, सुरेंद्र सिंह राठौर को असिस्टेंट कोच, संपा मुखर्जी को ट्रेनर, मुस्कान पीपलवा को फिजियो, सोफी सिद्दू को मैनेजर बनाया गया है।
- राजस्थान अंडर 19 महिला टीम में प्राजक्ता को हेड कोच,पूर्णिमा सिंह को कोच, अभिषेक शर्मा को असिस्टेंट कोच, मृदुलता दीप को ट्रेनर, कोनिका भोजक को फिजियो और ज्वाला देवी जाट को मैनेजर बनाया गया है।
- राजस्थान अंडर 15 महिला टीम में दीपाली शर्मा को हेड कोच, अभिषेक शर्मा को कोच, तन्वी उप्पल को ट्रेनर, सुमिता नायर को फिजियो बनाया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments