बाड़मेर शहर के जसदेर तालाब के आगोर की जमीन पर हुए अतिक्रमण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अतिक्रमियों ने दशहरे को लेकर विवादित आगोर की जमीन पर रावण दहन के लिए पुतला लगाया। इस पर तहसीलदार और पुलिस अधिकारी बुधवार रात 9 बजे जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बताया- विवादित आगोर की जमीन पर अतिक्रमियों ने रावण दहन के लिए पुतला बनाया। इस संबंध में ग्राम पंचायत बाड़मेर ग्रामीण के सरपंच और ग्रामीणों द्वारा पुलिस और प्रशासन को शिकायत दर्ज करवाई गई। प्रशासन को मिली शिकायत पर तहसीलदार हुकमीचंद के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। किसी प्रकार की अवांछनीय घटना घटित नहीं हो इसके लिए डिप्टी रमेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता भी भेजा गया।

पुलिस ने बिना परमिशन रावण का पुतला खड़ा किया, वहीं आदर्श स्टेडियम में रावण दहन प्रोग्राम किया जा रहा है।
पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रावण दहन के संबंध में परमिशन मांगी। लेकिन अतिक्रमणकारियों के पास कोई परमिशन नहीं थी। जिस पर पुलिस ने तुरंत ही ट्रैक्टर बुलाकर रावण के पुतले को जब्त किया। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि आगोर की इस जमीन पर पौधरोपण भी किया गया था और तारबंदी भी की गई थी। लेकिन मौके पर तारबंदी नहीं नजर आई।
लंबे समय से चल रहा है आगोर की जमीन को लेकर विवाद
जसदेर तालाब के आगोर की जमीन को अतिक्रमणकारियों ने स्टाम्प पर बेचना शुरू कर दिया। इस पर कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत बाड़मेर ग्रामीण के सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी ने अतिक्रमियों को नोटिस थमाए।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments