![]()
दी रेलवे एंप्लॉइज को-ऑपरेटिव बैंक, जयपुर की दो दिवसीय वार्षिक आमसभा का मंगलवार को समापन हुआ। गणपति नगर स्थित अरावली ऑफिसर्स क्लब में हुई एजीएम की अध्यक्षता डीआरएम रवि जैन ने की।
बैंक के सीईओ आरके खूंटेटा और उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि बैठक में ब्याज दरों में कटौती की है, जिससे बैंक के 23800 सदस्यों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, खाताधारकों के नॉमिनी (उत्तराधिकारी) को मिलने वाले रिलीफ फंड की राशि को 25 हजार से बढ़ाकर 50 कर दिया है। बैंक डायरेक्टर देशराज चौधरी और मीठालाल मीना (ईक्यू सेल) ने बताया कि बैंक खाताधारक, रेलकर्मियों के पर्सनल लोन पर लगने वाली ब्याज दर को 10.25 से घटाकर 9.90 प्रतिशत कर दिया गया है।
वहीं, महिला/विकलांग/वेतन खाताधारक सदस्यों के ऋण पर ब्याज दर 9.50 से घटाकर 9.40 प्रतिशत कर दी। वहीं, देनदार स्वीकृति के समय मेंबर लोन इंश्योरेंस फंड कटौती की राशि 0.25 से कम करते हुए 0.20 प्रतिशत की। बैंक सदस्यों को 10 प्रतिशत की दर से वित्त वर्ष 2024-25 में 6.41 करोड़ रुपए लाभांश का भुगतान सोमवार तक कर दिया जाएगा। वहीं, जल्दी ही जगह मिलते ही जवाहर सर्किल स्थित मुख्यालय, कोटा स्टेशन और अजमेर कैरिज वर्कशॉप में नई एटीएम मशीन लगाई जाएंगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments