जैसलमेर। रामदेवरा थाना में पकड़े गए 11 लपके।
जैसलमेर के रामदेवरा में पार्किंग के नाम पर वसूली का मामला सामने आने के बाद पुलिस व प्रशासन एक्टिव हो गया है। अब जातरुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। रामदेवरा पुलिस ने श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता करने, छीना झपटी करने व लपका गिरी करने वाल
पकड़े गए ज्यादातर लपकों में दूकानदार भी शामिल है जो अपनी दुकानों से प्रसाद लेने के लिए जातरुओं के साथ जबरदस्ती करते थे। रामदेवरा थाना प्रभारी महादेव गोदारा ने बताया कि 11 लोगों को धारा 126, 170 बीएनएसएस 2023 में गिरफ्तार किया गया है। रामदेवरा में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं के साथ लपका गिरी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

रामदेवरा में अव्यवस्थाओं को लेकर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने प्रशासन को दिए थे निर्देश।
जातरुओं के साथ लपका गिरी करते पकड़ा
रामदेवरा थाना SHO महादेव गोदारा ने बताया- एसपी जैसलमेर अभिषेक शिवहरे के आदेशानुसार, रामदेवरा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए रामदेवरा पुलिस अलर्ट होकर कार्य कर रही है। रामदेवरा थाना पुलिस की टीम ने बाबा रामदेव मेला में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ अपनी दुकान में प्रसादी लेने के लिए लपका गिरी कर छीना झपटी व अभद्रता का प्रयास करते पाए जाने पर 11 लोगों को पकड़ा। सभी 11 लोग अलग अलग तरीके से श्रद्धालुओं को परेशान करते पाए गए। सभी को पकड़ा और धारा 126, 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
इन 11 लपकों को पकड़ा
पकड़े गए 11 लपकों में खुमाराम पुत्र मंगलाराम जाट (25) निवासी बाड़मेर, भरत खत्री पुत्र सुरेश खत्री (22) निवासी रामदेवरा, जसु सैन पुत्र सवाईराम (25) निवासी भणियाण, शैतानाराम पुत्र तिलोकाराम मेघवाल (35) निवासी खारा, छैलूसिंह पुत्र अचलसिह (21) निवासी राठौडा, तनवीर सिंह पुत्र डूंगरसिंह (22) निवासी राठौडा, कालूराम पुत्र तिलछुराम (33) निवासी भणीयाणा, दमाराम पुत्र माणकराम छीपा (50) निवासी लोहावट, भोपालसिंह पुत्र बुधसिंह (39) निवासी टैकरा, सुनिल फुलवारीया पुत्र छगनाराम (19) निवासी अजमेर, सुरेश फुलवारीया पुत्र छगनाराम (24) निवासी अजमेर शामिल है।
ये रहे पुलिस टीम में शामिल
लपकों को पकड़ने में रामदेवरा थाना प्रभारी महादेव गोदारा, ASI गुमानाराम, हेड कॉन्स्टेबल सहीराम, रोहित पालीवाल, कॉन्स्टेबल जगदीश, दिनेश, जितेन्द्र कुमार, महीराम, बाबुलाल, जबराराम व हनुमानाराम शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments