![]()
विहिप के 61वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित।
विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री मिलिंद परांडे ने राम जन्मभूमि आंदोलन को देश की राजनीति का टर्निंग पॉइंट बताया। उन्होंने सिरोही में विहिप के 61वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
परांडे ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन से पहले हिंदुओं के खिलाफ बोलकर राजनीति की जा सकती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकता। क्योंकि समाज का सबसे बड़ा वर्ग जाग चुका है और राजनीति के केंद्र में आ गया है।
उन्होंने कहा कि डेढ़ हजार वर्ष के संघर्ष में हिंदू समाज जाति और भाषा के विवादों में फंस गया। इससे ‘मैं हिंदू हूं’ का भाव कमजोर पड़ा है। विहिप समाज में समरसता, सेवा और संगठन की भावना जगाने का काम कर रही है।
परांडे ने जनसंख्या असंतुलन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हिंदू परिवारों में देर से विवाह का चलन बढ़ा है। इससे 100 वर्ष में हिंदुओं की तीन पीढ़ियां होती हैं, उन्होंने सुझाव दिया कि 30 वर्ष या इससे अधिक उम्र में विवाह को सामाजिक अपराध माना जाए।
उन्होंने कहा कि शिक्षित और आर्थिक रूप से सक्षम हिंदू परिवार सीमित रखने की सोच रखते हैं। इससे जनसंख्या का असंतुलन बढ़ता जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments