![]()
राजपुरोहित महासभा की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी।
राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा के प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने सोमवार को संभाग के जोधपुर, बाड़मेर, बालोतरा क्षेत्र का दौरा कर पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मंडल इकाइयों का गठन कर संगठन के सदस्यता अभियान को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचा
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए समाज का संगठन आज की आवश्यकता है। अल्प समय में महासभा संगठन को ग्रास रूट पर खड़ा करना होगा, तभी सफलता मिलेगी।
बैठक में संगठन सलाहकार प्रेम सिंह बिलाड़ा, शैतान सिंह खैरवा, भूर सिंह लंगेरा, जगदीश सिंह झाबरा, लक्ष्मण देवीदान सिंह, प्रेम सिंह नंदवाना, कान सिंह देचू, नर सिंह नोरवा, उम्मेद सिंह बाड़ा ने भी अपना प्रगति विवरण प्रस्तुत कर भावी योजनाओं के बारे में बताया।
बालोतरा और बाड़मेर जिला राजपुरोहित महासभा की बैठक जिलाध्यक्ष देराम सिंह जसोल व खुमान सिंह बोथिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश संगठन महामंत्री रतन सिंह चंडावल मुख्य अतिथि और अतिथि घीसू सिंह रूपावास, कपिल सिंह पटाऊं, अंबालाल अलबेला, मुकेश सिंह पचपदरा, भीख सिंह रडवा, भूर सिंह लंगेरा, महेंद्र बालेरा सहित सैकड़ों समाज बंधुओं ने संकल्प लेकर बाड़मेर, बालोतरा जिले में सदस्यता अभियान के साथ लगभग 80 मंडल इकाइयों का सीमांकन करके 15 दिनों के भीतर संपूर्ण जिला स्तर पर सदस्यता अभियान का टारगेट पूरा करने का संकल्प लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments