![]()
विद्याधर नगर स्टेडियम में 4 से 7 सितंबर तक गौ महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। देवराहा बाबा गौ सेवा परिवार की ओर से हो रहे इस कार्यक्रम में देश-विदेश से लाखों गौ भक्त, संत, वैज्ञानिक और किसान शामिल होंगे।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति ने राज्
गौ सेवा परिवार के राष्ट्रीय प्रचारक संजय शर्मा ने बताया- गौ महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य गौ आधारित बिजनेस, कृषि और आधुनिक पशुपालन को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती और गौ आधारित अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल पर 4 विशाल डोम बनाए जाएंगे। इनमें बाहर से आने वाले लोगों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी और प्रदर्शनी के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे।
150 से ज्यादा गौ उत्पादों का मिलेगा प्रशिक्षण
गौ महाकुंभ के दौरान गौ-विज्ञान सम्मेलन, गौ संवर्धन प्रदर्शनी, वैदिक यज्ञ, गौ सेवक सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही 150 से ज्यादा गौ उत्पादों पर प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। किसानों और स्टार्टअप्स के लिए बिजनेस से जुड़ी जानकारी, आसान लोन सुविधा, विपणन में सहयोग, बाजार से सीधा जुड़ाव और उत्पाद बनाने की मशीनों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा रोजगार और कृषि-पशुपालन लोन संबंधी जानकारी भी दी जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments