राजस्थान की धरती पर बनी और स्थानीय संघर्षों की कहानी कहती फिल्म प्लॉट नम्बर 302 को ओटीटी पर रिलीज किया गया है।
राजस्थान की धरती पर बनी और स्थानीय संघर्षों की कहानी कहती फिल्म प्लॉट नम्बर 302 को ओटीटी पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म दर्शकों के लिए चौपाल ऐप पर रिलीज है। रिलीज होते ही फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। राजस्थान के कई शहरों और कस्बों में दर्शक पोस्ट
फिल्म का निर्माण विजय सुथार और विक्रम ओ. सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी और निर्देशन विजय सुथार ने संभाला है। फिल्म राजस्थान की लोक संस्कृति और आधुनिक सिनेमा का बेहतरीन संगम पेश करती है, जो दर्शकों को खूब भा रहा है।

फिल्म राजस्थान की लोक संस्कृति और आधुनिक सिनेमा का बेहतरीन संगम पेश करती है, जो दर्शकों को खूब भा रहा है।
मेकर्स के मुताबिक, यह सिर्फ एक सस्पेंस-थ्रिलर नहीं है, बल्कि इसमें राजस्थान की मिट्टी की खुशबू और असली जज्बात भी झलकते हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिव्यूज और लगातार सराहना मिल रही है। इस फिल्म को पहले राजस्थान के 27 थिएटर्स में रिलीज किया गया था। उस समय इसे राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में बेस्ट फिल्म अवॉर्ड और बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म चौपाल ऐप पर रिलीज होने के बाद फिल्म को पूरे भारत के दर्शकों तक पहुंचने का अवसर मिल गया है।
निर्माताओं विजय सुथार और विक्रम ओ. सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश थी कि राजस्थान की कहानियों को नई सोच और दमदार अंदाज में लोगों तक पहुंचाया जाए। दर्शकों का इतना प्यार मिलना हमारे लिए गर्व की बात है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments