☜ Click Here to Star Rating


उम्मेदपुर में जवाई नदी के रपट पर बहते पानी से गुजरता बाइक सवार।

पाली के जवाई बांध डैम के गेट खोलने के बाद से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इधर, जिले में लोगों के डूबने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। इसके बाद भी कई बाइक और कार सवार जालोर से निकलने वाली जवाई नदी के रपट पर अपने वाहन उतार रहे है।

.

अभी जवाई बांध के दो गेट 1-1 एक फिट खुले है। जिससे जालोर में जवाई नदी अब भी पूरे वैग के साथ बह रही है। जालोर जिले के एक-दूसरे गांवों को जोड़ने वाली रपट पर 1 फीट तक पानी बह रहा है। इसके बाद भी प्रशासन क तरफ से यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है।

कई बाइक सवार और गाड़ी वाले चलते पानी में गाड़ियां उतार अपनी जान जोखिम में डाल रहे है। यहां न पुलिसकर्मी तैनात है और न ही इन्हें कोई रोकने-टोकने वाला।

उम्मेदपुर से नदी को पार करते बाइक और कार सवार।

उम्मेदपुर से नदी को पार करते बाइक और कार सवार।

रपट पार करते का वीडियो भी आया सामने

इधर, जवाई नदी की रपट पार करते हुए का एक वीडियो भी सामने आया है। जिले के आहोर उपखंड के उम्मेदपुर व हरजी गांव को जोड़ने वाले पुलिया से बाइक व कार चालक बहते पानी से रपट पार करते हुए नजर आ रहे है।

वहीं जवाई बांध में लगातार पानी की आवक को देखते हुए बांध के गेटों को कम ज्यादा खोला जा रहा है। जालोर में पिछले दिनों खारा नाले को बाइक से पार करते समय दो युवक बाइक समेत बह गए थे। इसमें एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। बागोड़ा में गुरुवार को नदी में डूबने से एक युवक की मौत हुई थी।

बागोड़ा भी डूबने से गुरुवार को हुई एक युवक की मौत हो गई थी।

बागोड़ा भी डूबने से गुरुवार को हुई एक युवक की मौत हो गई थी।

आहोर के खारा नाले में बाइक से नाले को पार करते समय डूबने से एक युवक की मौत हुई थी। इसकी तलाश के लिए रेस्क्यू चलाया गया।

आहोर के खारा नाले में बाइक से नाले को पार करते समय डूबने से एक युवक की मौत हुई थी। इसकी तलाश के लिए रेस्क्यू चलाया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading