टोंक के कलाकारों द्वारा बनाई फिल्म बैरण का पोस्टर और ट्रेलर जारी कर दिया है।
जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। कोरियोग्राफर, स्क्रीनप्ले राइटर एवं गीतकार के रुप में अपना योगदान देने वाले नटराज की राजस्थानी फिल्म बैरण 5 अगस्त को रिलीज होगी। गत दिनों इसका गाना रिलीज हुआ था। ये नारी संघर्ष पर आधारित राजस्थानी फिल्म है। इस फ
ये फिल्म एक ऐसी प्रथा के खिलाफ है, जिससे नारी के सम्मान को कहीं ना कहीं ठेस पहुंचती नजर आती है। इस फिल्म में पुराने विचारों के खिलाफ जमकर प्रहार करते हुए नारी के सम्मान एवं सशक्तीकरण को बखूबी प्रदर्शित किया गया है। टोंक में पैदा हुए युवा डायरेक्टर जी. नटराज ने बताया कि फिल्म में नारी के संघर्ष को बयां किया गया है। जिस नारी के खिलाफ सारा समाज खड़ा हो गया।

इस फिल्म की शूटिंग ज्यादातर टोंक और उसके आसपास के क्षेत्रों में हुई है ।
यहां तक कि उसके अपनों ने भी उसका साथ छोड़ दिया, लेकिन वह न टूटी और ना झुकी। रूढ़िवादी परंपराओं के विरुद्ध एक नारी के संघर्ष की यह कहानी है। नटराज इस मूवी से राजस्थानी फिल्मों में डायरेक्टर के रूप में डेब्यू कर रहे हैं। बता दें कि नटराज लंबे समय से राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री से कोरियोग्राफर, स्क्रीनप्ले राइटर और गीतकार के रूप में जुड़े हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि गोपाल नटराज इससे पहले, भवरी, हुकुम, तांडव, मजो आ गयो, जवाई जी पावना राजस्थानी फिल्म्स में अपना योगदान दे चुके हैं। थोर, भाग्य, हिंदी फ़िल्म, महासती मैना सुंदरी, प्रगति, स्वाभिमान हिंदी धारावाहिक और कई हिंदी राजस्थानी म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है ।

इस फिल्म में नारी क्व सम्मान को बखूबी दिखाया है।
इन कलाकारों ने किया काम
आने वाली फिल्म में टोडारायसिंह के शिवराज गुर्जर, राजस्थान की फेमस डांसर सिस्टर्स हंसा रंगीली और राखी रंगीली, विशा पाराशर, रिया सैनी, प्रतिष्ठा ठाकुर, मुकेश छैला, सिकंदर चौहान, अभिषेक शर्मा, महेंद्र शर्मा, संतोष कंवर, वंदना शर्मा, फाबिया अंसारी और भावना शेखावत आदि महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
निर्माता बेनी प्रसाद गुर्जर और अजय सैनी हैं। संवाद शिवराज गुर्जर व रागिनी गुप्ता ने लिखे हैं। डीओपी विकास सक्सैना हैं, एडिटिंग महेंद्र तंवर ने की है। क्रिएटिव डायरेक्टर डीडी गुप्ता, एसोसिएट डायरेक्टर प्रमोद आर्य। गीत मनीष शर्मा के हैं और संगीत श्रेया पालीवाल व नट्टी शर्मा ने दिया है। वीएफएक्स और डीआई मुकेश खन्ना ने की है।
इनपुट: एम.असलम
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments