![]()
पुलिस ने चंबल नदी के पुल पर खतरनाक तरीके से रील बनाने वाले 7 युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने चंबल नदी के पुल पर खतरनाक तरीके से रील बनाने वाले 7 युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हरीनारायण मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 31 जुलाई को सागरपाड़ा स्थित चंबल नदी के पुल पर गश्त के दौरान इन युवकों को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार बारिश के मौसम में इन युवकों ने नदी के पुल और किनारे पर जाकर अपनी जान जोखिम में डालकर रील बना रहे थे। पुलिस द्वारा कई बार समझाने के बावजूद वे नहीं माने और उल्टे आवेश में आकर पानी की तरफ जाकर और रील बनाने लगे। युवकों ने पुलिस को यह भी कहा कि ‘आप कौन होते हो हमें मना करने वाले’।
इस पर पुलिस ने प्रदीप, रूपकिशोर, दिनेश, हरिश्चंद्र, अरवाज, साहिल और संजय को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और प्रशासन बारिश के मौसम में नदियों, नालों, रपटों और जर्जर पुलों से दूर रहने की लगातार अपील कर रहे हैं।
पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि बारिश के मौसम में चंबल नदी के पुल और गहरे व बहते हुए पानी से दूर रहें। सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें, क्योंकि इससे जान का खतरा हो सकता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments