![]()
सीकर में 25 साल की युवती की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। युवती अपनी शादी से 3 दिन पहले घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस अब युवती की तलाश कर रही है।
सीकर के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली 25 साल की युवती के बड़े भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी बहन की शादी 4 अक्टूबर को होना तय है। लेकिन 1 अक्टूबर की सुबह 4:30 के करीब उसकी बहन घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। इस पर परिवार के लोगों ने रिश्तेदारी और गांव में काफी ढूंढा लेकिन उनकी बहन का कुछ भी पता नहीं चल सका।
एक तरफ जहां परिवार शादी की तैयारियों में लगा था। वहीं अब युवती के गुमशुदा होने के बाद परिवार के लोग मायूस हैं। हालांकि पुलिस अब युवती की तलाश कर रही है। परिजनों के अनुसार युवती का रंग गेहूंआ है जिसने पीले रंग का सूट पहना हुआ था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments