☜ Click Here to Star Rating



बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव और कुछ राज्यों में उपचुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने आज शुक्रवार को केंद्रीय पर्यवेक्षकों (ऑब्जर्वर) की नियुक्ति की है। इसके तहत राजस्थान से 15 IAS और 3 IPS की ड्यूटी लगाई गई है। आईएएस अर्चना सिंह एपीओ चल रही हैं।

.

आयोग ने इन चुनाव के लिए देशभर से 287 आईएएस अधिकारी, 58 आईपीएस अधिकारी और अन्य सेवाओं के 80 अधिकारियों सहित 425 अधिकारियों को ऑब्जर्वर के तौर पर लगाया है। इसमें राजस्थान से भी 18 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।

ये काम करेंगे ऑब्जर्वर इन ऑब्जर्वर को चुनावी कानूनों, नियमों और दिशा-निर्देशों को पढ़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा क्षेत्र से जानकारी लेने और निष्पक्ष अनुपालन के लिए कहा है। इन ऑब्जर्वर्स को पोलिंग बूथों का दौरा करने और मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग की ओर से की गई व्यवस्थाओं का इम्प्लीमेंटेशन करने का जिम्मा सौंपा है।

इन अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

आयोग से जारी सूची के मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी ये हैं-

  1. देबाशीष प्रुस्ती
  2. मंजू राजपाल
  3. अम्बरीश कुमार
  4. आरूषी ए. मलिक
  5. जोगाराम
  6. रोहित गुप्ता
  7. शुचि त्यागी
  8. अर्चना सिंह
  9. राजन विशाल
  10. मनीषा अरोड़ा
  11. एम.एल. चौहान
  12. पुष्पा सत्यानी
  13. रश्मि शर्मा
  14. आशीष मोदी
  15. बचनेश कुमार अग्रवाल

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी ये हैं-

  1. राघवेन्द्र सुहासा
  2. शरद कविराज
  3. अजयपाल लांबा



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading