☜ Click Here to Star Rating


37 साल पुराना किस्सा है। 3 जून 1988 के दिन दोपहर के समय राजस्थान के बूंदी जिले के डाबलाना पुलिस थाने का हर कोई सन्न रह गया। थाने के गेट पर आकर एक शख्स जोर-जोर से चिल्लाने लगा- मैंने अभी-अभी 6 हत्याएं की हैं। सभी को तलवार से काट दिया है।

.

वो शख्स पुलिसकर्मियों के सामने गेट पर खड़ा होकर बार-बार यही बात दोहरा रहा था। उसके हाथ में तलवार थी, जिसे वो बार-बार लहरा रहा था। तलवार से खून टपक रहा था। उसकी कमीज और धोती भी खून से सने हुए थे।

पुलिसकर्मियों के दिमाग में एक ही बात आ रही थी कि आखिर ये शख्स कौन है? क्या वो जाे कह रहा है सच है? इसने किन 6 लोगों की हत्या की है?

थाने पहुंचे आरोपी के हाथ में तलवार थी। उसकी कमीज और धोती भी खून से सने हुए थे। -फोटो AI जनरेटेड

थाने पहुंचे आरोपी के हाथ में तलवार थी। उसकी कमीज और धोती भी खून से सने हुए थे। -फोटो AI जनरेटेड

हत्यारे के हाथ और अंगुलियों पर भी चोट के निशान तत्कालीन सहायक उपनिरीक्षक दुर्गा शंकर सहित कुछ अन्य पुलिसकर्मियों ने उस शख्स को बातचीत कर काबू करने का प्रयास किया। समझाने से वो मान गया। तलवार नीचे रख दी। पुलिस ने तत्काल तलवार जब्त कर ली। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे थाने ले आए। उस शख्स के भी हाथ और अंगुलियों पर कई जगह चोट के जख्म थे।

पुलिस उससे पूछताछ शुरू कर पाती, इससे पहले थाने में सूचना आ गई कि पास के ही एक गांव में एक महिला कजोड़बाई सहित उसके पांच छोटे-छोटे बच्चों को दौड़ा-दौड़ा कर तलवार से काट दिया गया है। सभी के शव वहीं पड़े हैं।

तत्कालीन सहायक पुलिस उपनिरीक्षक दुर्गा शंकर समझ गए थे कि जो शख्स उनकी हिरासत में था, उसी ने ये हत्याएं की हैं। उन्होंने सभी उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी और दुर्गा शंकर खुद कुछ पुलिसकर्मियों को लेकर तत्काल घटनास्थल की तरफ रवाना हुए। साथ ही उन्होंने कुछ पुलिसकर्मियों को उस शख्स को लेकर हॉस्पिटल रवाना किया ताकि उसका मेडिकल हो सके।

महिला का सिर धड़ से अलग था पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो एक घर के बाहर महिला का धड़ पड़ा था। सिर गायब था। धड़ में से खून बाहर आ रहा था। पूछताछ में आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि मरने वाली कजोड़बाई थी।

आस-पास में 5 और शव पड़े थे। ये शव कजोड़बाई के तीन बेटों नंद कंवर (14), नाथू सिंह (8) और राज बहादुर (2) व 2 बेटियों हंसाबाई (7) और मनराजबाई (4) के थे। सभी की तलवार से वार कर हत्या की गई थी। इस हत्याकांड ने पुलिसकर्मियों को भी झकझोर कर रख दिया था।

दुर्गा शंकर (तत्कालीन सहायक उपनिरीक्षक) ने जांच रिपोर्ट तैयार की। शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान वहां बिखरे खून से लथपथ कपड़ों, खून से सनी मिट्‌टी आदि के भी सैंपल लिए।

कजोड़बाई की तलवार से वार कर हत्या की गई थी। उसका सिर धड़ से अलग था। -प्रतीकात्मक तस्वीर

कजोड़बाई की तलवार से वार कर हत्या की गई थी। उसका सिर धड़ से अलग था। -प्रतीकात्मक तस्वीर

पत्नी और पांच बच्चों को तलवार से काटा इसी दौरान वहां खड़ी एक महिला ने पुलिस टीम से कहा कि उसका नाम रत्ना बाई है। कजोड़बाई उसकी देवरानी लगती थी। उसने ये सभी हत्याएं होते हुए अपनी आंखों से देखी है। हत्यारा कोई और नहीं उसका देवर और कजोड़बाई का पति भैरूसिंह ने की है। उसी ने अपनी पत्नी कजोड़बाई और अपने पांच बच्चों को तलवार से काटा है। रत्ना बाई ने बताया कि भैरूसिंह (देवर) को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसके सिर पर खून सवार था। मासूम बच्चों को भी ढूंढ-ढूंढकर मार डाला।

रत्ना बाई ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वो अपने कुएं से लौट रही थी। घर पहुंची तो उसने देखा कि कजोड़बाई और उसके चार बच्चों की हत्या हो गई थी। उनके शव पड़े थे।

उसका देवर भैरूसिंह अपनी पांचवीं संतान हंसा बाई की गर्दन पर तलवार से वार कर रहा है। उसने भैरू से हाथ जोड़कर मिन्नतें कीं। बच्ची को न मारने की गुहार लगाई, लेकिन इसका उस पर कोई असर नहीं हुआ। भैरूसिंह ने तलवार से हंसा बाई पर ताबड़तोड़ वार किए। हत्या करने के बाद तलवार लहराते हुए वहां से चला गया।

भैरूसिंह को दोपहर के समय तलवार ले जाते उसके भाई जोर सिंह सहित कई लोगों ने देखा था। -फोटो AI जनरेटेड

भैरूसिंह को दोपहर के समय तलवार ले जाते उसके भाई जोर सिंह सहित कई लोगों ने देखा था। -फोटो AI जनरेटेड

भाई ने तलवार लेकर जाते देखा था वहीं खड़े रत्नादेवी के पति और भैरूसिंह के भाई जोर सिंह ने पुलिस टीम को बताया कि हत्याकांड हुआ तब वो पास के गांव अकोदा गया हुआ था। दोपहर में वहां से लौटते समय उसने अपने भाई भैरूसिंह को हाथ में तलवार लिए बाजार से जाते हुए देखा था। यही बात जोर सिंह के बेटे भंवर सिंह ने भी पुलिस को बताई।

अब तक की पड़ताल में ये साफ हो रहा था कि थाने में तलवार लहराते हुए पहुंचा शख्स कोई और नहीं बल्कि भैरूसिंह ही था, जिसने कुछ देर पहले ही अपनी पत्नी कजोड़बाई और पांच बच्चों की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस टीम के सामने अभी भी कई सवाल खड़े थे, जिनके जवाब तलाशे जाने थे …

  • क्या भैरूसिंह ने ही पत्नी और छह बच्चों की हत्या की?
  • हत्या की वजह क्या थी?
  • क्या हत्याकांड के पीछे कोई ऐसी कहानी थी, जो अब तक सामने नहीं आई थी?

कल राजस्थान क्राइम फाइल्स, पार्ट-2 में पढ़िए इन सवालों के जवाब…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading