बंगाल की खाड़ी से आया डिप्रेशन सिस्टम अब मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है, जिसके प्रभाव से राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए 4 जिलों में रेड अलर्ट, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों में येलो अलर्ट जा
लगातार हो रही बारिश के कारण कोटा बैराज से 12 गेट खोलकर 2 लाख 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नयापुरा क्षेत्र की निचली बस्तियों में स्थिति गंभीर हो गई है। ब्रजराज कॉलोनी और हरिजन बस्ती में चंबल का पानी घरों तक पहुंच गया है।
चित्तौड़गढ़ में राणा प्रताप सागर बांध में पिछले 24 घंटों से हो रही बारिश के कारण पानी का स्तर तेजी से बढ़ा है। रात 2:30 बजे अलर्ट साइरन बजाने के बाद बांध के 6 गेट खोलने पड़े। प्रशासन ने बारिश को देखते हुए 11 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।
रविवार को बारां, पाली, प्रतापगढ़, सिरोही समेत कई जिलों में 2 से लेकर 6 इंच तक बरसात हुई। तेज बारिश के कारण पाली, सिरोही, बारां के इलाके पानी में डूबा हो गए। बरसाती नदियों और नालों में भी पानी की आवक बढ़ने से एनीकट, बांध छलकने लगे हैं।

बांध के कैचमेंट एरिया में 68.80 एमएम बारिश होने के बाद राणा प्रताप सागर के 6 गेट खोले गए हैं।
भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। झालावाड़ में 28 जुलाई से 2 अगस्त तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी घोषित की गई है। कोटा, चित्तौड़गढ़, टोंक, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बारां और डूंगरपुर में 28-29 जुलाई और धौलपुर जिले में 28 से 30 जुलाई तक छुट्टी घोषित की गई है। अजमेर में 28 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।
सलूम्बर में भी भारी बारिश के अलर्ट के चलते कलेक्टर अवधेश मीना ने 28 और 29 जुलाई को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।


अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आया डिप्रेशन सिस्टम सोमवार को पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होकर वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम में बदलेगा और राजस्थान में आते-आते यह एक सामान्य लो-प्रेशर सिस्टम में तब्दील हो जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन अब उत्तर से अपनी सामान्य स्थिति पर लौट आई है, जो वर्तमान में बीकानेर और कोटा से होकर गुजर रही है। इन मौसमी गतिविधियों के कारण राजस्थान में सोमवार को भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। सिस्टम का प्रभाव आगे भी जारी रहेगा और 29, 30 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिसके मद्देनजर मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
राणा प्रताप सागर बांध में बंपर पानी की आवक प्रदेश के सबसे बड़े बांध राणा प्रताप सागर में पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता शंकुल राजोरिया ने बताया कि रात 12 बजे के बाद बांध के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई। बांध के कैचमेंट एरिया में 2 लाख 18 हजार 235 क्यूसेक पानी की निरंतर आवक के कारण बांध के गेट खोलने का निर्णय लेना पड़ा। रात 2:30 बजे बांध का अलर्ट साइरन बजाया गया और उसके बाद 2:50 बजे एक-एक करके कुल 6 गेट खोले गए। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments