☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज अपने चिर-परिचित अंदाज और मजेदार ट्वीट से फिर चर्चा में है। अब उन्होंने एक यूजर के सवाल पर जवाब पर रिप्लाई किया-

.

‘अपनी गर्लफ्रेंड के पापा को एक हफ्ते का इंतजार करने को कहे।’ वहीं उन्होंने ‘स्टेट के मुकाबले सेंटर की नौकरी’ को भी बेहतर बताया है।

दरअसल, स्टेनो ग्राफर भर्ती परिणाम में देरी होने पर कैंडिडेट्स ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर आलोक राज को टैग करते हुए कई सवाल किए। इस पर बार आलोक राज ने भी उन्हें निराश नहीं किया और अपने जवाब दिया।

सोशल मीडिया पर आलोक राज का यह जवाब अब तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर आलोक राज का यह जवाब अब तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़िए कैंडिडेट्स के सवाल और अध्यक्ष के मजेदार जवाब यूजर मीणा जी ने लिखा-

‘स्टेनो रिजल्ट प्लीज।’ इसके साथ उन्होंने एक मजाकिया मीम भी शेयर किया। मीम में एक लड़की अपने दोस्त से पूछ रही है कि ‘कब आएगा तेरा रिजल्ट।’ बाबूजी CGL वाले से शादी कर रहे हैं। जवाब में लड़का सोचता है, स्टेनो का कोई पता नहीं है, तू शादी कर ले।

अध्यक्ष का जवाब- आलोक राज ने चुटकी लेते हुए लिखा-

मीणा जी, अपनी गर्लफ्रेंड को बोलो वो अपने बाबूजी को इस हफ्ते तक वेट करने के लिए मना ले। आपकी भी निकल पड़ेगी फिर।

कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष ने सेंटर की नौकरी को बताया स्टेट से बेहतर।

कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष ने सेंटर की नौकरी को बताया स्टेट से बेहतर।

सेंटर की नौकरी को बताया बेहतर एक अन्य यूजर ने पूछा- ‘मेरा एसएससी जीडी में सिलेक्शन हो जाएगा। फोर्थ ग्रेड का पेपर भी बहुत अच्छा हुआ है। तो मैं कौनसी नौकरी में जॉइन करूं। आपके पास काफी अनुभव है, कृपया मेरा मार्गदर्शन करें।’

अध्यक्ष का जवाब- सरहद पर रहने वाले मेरे मित्र, यदि दोनों में सिलेक्शन हो तो एसएससी जीडी बैटर है। सेंटर की नौकरी है, प्रमोशन के चांस ज्यादा हैं। हाई सेल्फ स्टीम यानी सम्मान की सीढ़ी पर भी हाई है। इसके साथ ही सेंटर की नौकरी में पूरा देश देखने का मौका मिलेगा लेकिन अगर आप अपने जिले और घर के आस-पास ही रहना है तो चतुर्थ श्रेणी ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें-

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष बोले-प्रेशर में शादी यानी बर्बादी:शादी का लड्डू खाओ, लेकिन पहले नौकरी में पक्के हो जाओ; भोलेनाथ पर आस्था रखो

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज कर्मचारी ने बुधवार को एक सवाल के जवाब में अपने सोशल मीडिया पर लिखा- शादी का लड्डू खाओ पर पहले नौकरी में पक्के तो हो जाओ। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading