![]()
लापता नाबालिग के मामले में पीड़ित परिवार ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से की मुलाकात।
ब्यावर में साढ़े तीन माह से लापता नाबालिग के मामले में पीड़ित परिवार ने अजमेर में उच्च अधिकारियों से मुलाकात की।
पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मिलकर मामले की जानकारी दी।
विधानसभा अध्यक्ष ने जिला पुलिस अधीक्षक से तुरंत जानकारी ली। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौधरी से भी मुलाकात की। इस दौरान जैन रक्षार्थ समिति अध्यक्ष कल्पेश सिंघवी भी मौजूद थे।
पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन की लापरवाही का मुद्दा उठाया। IG चौधरी ने मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यावर जन समाज के प्रतिनिधियों ने भी पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments