☜ Click Here to Star Rating


बूंदी के देवपुरा इलाके में तेज रफ्तार रोडवेज बस के दो युवकों के टक्कर मारने से एक की मौत और दूसरा घायल हो गया।

बूंदी में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पैदल जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। एक युवक की कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे देवपुरा इलाके में हुआ। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

.

बस में मौजूद यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर गाड़ी चलाते समय साथ में बैठे कंडक्टर से तंबाकू मांग रहा था, इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और पैदल जा रहे युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने बस को रोक लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि बस कोटा से जयपुर की ओर जा रही थी। ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया गया है। बस को थाने में खड़ा करवाया गया है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के 2 फोटो

बूंदी के देवपुरा इलाके में सड़क पर जा रहे युवकों को बस ने पीछे से टक्कर मारी।

बूंदी के देवपुरा इलाके में सड़क पर जा रहे युवकों को बस ने पीछे से टक्कर मारी।

टक्कर से एक युवक दूर जा गिरा, जबकि दूसरा युवक टायर के नीचे आने से कुचल गया।

टक्कर से एक युवक दूर जा गिरा, जबकि दूसरा युवक टायर के नीचे आने से कुचल गया।

सदर थाना अधिकारी रमेश आर्य ने बताया- कोटा आरके पुरम थाना क्षेत्र के अवली रोजड़ी निवासी लेखराज गुर्जर (28) पुत्र रमेश चंद्र गुर्जर और उसके दोस्त सड़क पर पैदल जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे कोटा की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने लेखराज और उसके दोस्त को कुचल दिया। लेखराज की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। वीडियो में तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क पर पैदल चल रहे दो युवकों को टक्कर मारते हुए दिख रही है। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। लोगों ने बस को रोक लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सदर थाना पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। घायल युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

लेखराज के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखा गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

……………………………..

ये खबर भी पढ़ें

टोंक में पति-पत्नी को बस ने कुचला: 2 साल की मासूम बाल-बाल बची, पिकनिक मनाने जयपुर जा रहा था परिवार

टोंक में बाइक सवार पति-पत्नी को बस ने कुचल दिया, दोनों की मौके पर मौत हो गई। 2 साल की बेटी बाल-बाल बच गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर 4 लोग सवार थे।

परिवार जयपुर पिकनिक मनाने जा रहा था। हादसा शहर से 5 किमी दूर शुक्रवार सुबह 10 बजे बनास नदी के पुल पर हुआ। बाइक को टक्कर मारने के बाद बस 20 फीट दूर जाकर रुकी तभी पीछे से आ रहा केंटर बस से टकरा गया। घटना में केंटर का ड्राइवर भी घायल हो गया। बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading