टोंक में बाइक सवार पति-पत्नी को बस ने कुचल दिया, दोनों की मौके पर मौत हो गई। 2 साल की बेटी बाल-बाल बच गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर 4 लोग सवार थे।
परिवार जयपुर पिकनिक मनाने जा रहा था। हादसा शहर से 5 किमी दूर शुक्रवार सुबह 10 बजे बनास नदी के पुल पर हुआ। बाइक को टक्कर मारने के बाद बस 20 फीट दूर जाकर रुकी तभी पीछे से आ रहा केंटर बस से टकरा गया। घटना में केंटर का ड्राइवर भी घायल हो गया। बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
राहगीरों की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सआदत अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। जबकि मासूम बच्ची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहले देखिए हादसे से जुड़ी 3 फोटोज

टोंक में जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे 52 पर रोडवेज बस ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक सवारों को रौंदने के बाद रोडवेज बस 20 फीट दूर जाकर रुकी। पीछे से आ रहा केंटर बस से टकरा गया। जिससे केंटर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों शवों को टोंक के सआदत अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।
अब पढ़िए कैसे हुआ हादसा…
जयपुर के रहने वाले थे पति-पत्नी
सदर थाने के ASI केसर लाल ने बताया कि जयपुर निवासी हाल टोंक के धन्नातलाई कांटे के पास रहने वाला सोहेल (30) पुत्र मोहम्मद रईस, उसकी पत्नी मुस्कान (25), 2 साल की बेटी अनाया और सोहेल का दोस्त नौशाद (27) बाइक पर सवार होकर जयपुर घूमने जा रहे थे।
सोहेल की ससुराल टोंक में थी। करीब 3 साल से पति-पत्नी टोंक में ही रह रहे थे। शुक्रवार सोहेल अपनी पत्नी, दोस्त और 2 साल की मासूम बेटी के साथ बाइक से जयपुर घूमने जा रहा था। पीछे से आ रही बस ने बनास नदी के पुल पर बाइक को टक्कर मार दी। सोलेल और मुस्कान सड़क पर गिर गए। बस दोनों को कुचलते हुए 20 फीट दूर जाकर रुकी। हादसे में केंटर का ड्रावर भी घायल हो गया।

इसी दौरान तेज गति से पीछे से आ रहा केंटर भी रोडवेज बस से टकरा गया। इस सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक सोहेल का दोस्त नौशाद और केंटर का ड्राइवर घायल हो गया। 2 साल की मासूम बच्ची साइड में गिरने से बाल-बाल बच गई।

———————— यह खबर भी पढ़े… डीडवाना में सड़क हादसे में 2 की मौत:हादसे में 19 लोग घायल, बस की टक्कर से कार बुरी तरह पिचकी

डीडवाना-कुचामन जिले के मौलासर कस्बे के पास मेगा हाईवे पर शुक्रवार निजी बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। हादसे में बस और कार दोनों ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments