☜ Click Here to Star Rating


उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर राजस्थान के पूर्वी जिलों में आज (मंगलवार) भी रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, ​मंगलवार को 9 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। 8 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम ड्राय होगा और आसमान साफ रहेगा।

.

मंगलवार को भी जयपुर के कई इलाकों में सुबह-सुबह बूंदाबांदी हुई। उधर, सोमवार को राजस्थान के कई जिलों में तेज बरसात हुई। जयपुर, नागौर, हनुमानगढ़, सीकर समेत कई जिलों में 4 इंच तक पानी बरसा। गरज-चमक के साथ हुई इस तेज बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया। इससे तैयार खरीफ की फसलें खराब हो गईं। तेज हवा चलने, बादल छाने और लगातार बारिश का असर तापमान पर भी रहा।

हनुमानगढ़ में सोमवार दिन का अधिकतम तापमान और रात के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रहा। हनुमानगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 26.4 और रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पिछले 24 घंटे के दौरान अलवर, नागौर, जयपुर, बूंदी, हनुमानगढ़, झालावाड़, सीकर और गंगानगर के एरिया में तेज बरसात हुई। नागौर के कुचामन में 88MM, छोटी खाटू में 50, नावां 38, मकराना में 35, जायल में 48, बूंदी में 52, अलवर के ​थानागाजी में 44, बहादुरपुर में 31, किशनगढ़-बास में 21, राजसमंद के रेलमगरा में 19, भीम में 15, सीकर के खंडेला में 70, श्रीमाधोपुर में 66, लोसल में 54, धौंद में 56, गंगानगर के 365 हेड में 35, सूरतगढ़ में 44, घड़साना में 23, हनुमानगढ़ के नोहर, पीलीबंगा, टिब्बी में 27-27, हनुमानगढ़ शहर में 25, बीकानेर के लूनकरणसर में 26, चूरू में 25, पिलानी में 14.2MM बरसात दर्ज हुई।

जयपुर में 92MM बरसात इस सिस्टम के असर से जयपुर में भी हर जगह बरसात हुई। छापरवाड़ा बांध के पास 92MM बारिश दर्ज हुई। दिल्ली रोड पर चांदवास पर 53, जालसू, दूदू, मौजमाबाद में 27-27, जोबनेर में 40, बैराठ में 52, शाहपुरा में 56, फागी में 35, चौमूं में 26, सांगानेर में 29MM बारिश हुई है।

12 डिग्री तक लुढ़का पारा, सीकर में सबसे ठंडा दिन राजस्थान में मौसम के इस बदलाव का असर तापमान पर दिखा। सोमवार को शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। 15 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक भी नहीं पहुंचा।

सबसे ज्यादा ठंडा दिन सीकर में रहा, जहां का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हनुमानगढ़ में तो दिन का अधिकतम तापमान 26.4 और रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां पूरे दिन में तापमान में केवल 1 डिग्री का अंतर रहा।

इन शहरों में अधिकतम तापमान 30 से नीचे अजमेर में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 24, जयपुर में 25.1, पिलानी में 24.7, उदयपुर में 29, बीकानेर में 29.3, चूरू में 24.1, गंगानगर मं 27.5, हनुमानगढ़ में 26.4, दौसा में 27.2, प्रतापगढ़ में 29.8, झुंझुनूं में 24.9 और पाली में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading