☜ Click Here to Star Rating


लेकसिटी को उत्तर भारत से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिल गई है। उदयपुर–चंडीगढ़ ट्रेन शुरू होने के बाद मेवाड़ और आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए हिमाचल, जम्मू और पंजाब जाना पहले से कहीं आसान हो गया है। अब लोग इन राज्यों की यात्राओं के लिए सीधे ट्रेन पकड़

.

इसके अलावा, अब तक लेकसिटी में वीकेंड टूरिज्म में अधिकतर गुजराती पर्यटकों का जमावड़ा रहता था, लेकिन इस ट्रेन के शुरू होने से पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश से भी पर्यटकों के पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। इसके साथ ही दिल्ली के यात्रियों के लिए भी एक और ट्रेन विकल्प मिल गया है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलती है।

उदयपुर से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को शाम 4:05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। वापसी में ट्रेन गुरुवार और रविवार को सुबह 11:20 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर अगले दिन शाम 5:25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचती है। ट्रेन का नियमित संचालन 27 सितंबर से शुरू हुआ, जबकि 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा से ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया था।

दीपावली के आसपास सभी श्रेणियों की सीटें वेटिंग लिस्ट में

चंडीगढ़ जाने वाली इस ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 स्लीपर, 4 जनरल, 1 पॉवरकार और 1 गार्ड डिब्बा सहित कुल 22 कोच हैं। यह उदयपुरसिटी से रवाना होने के बाद राणा प्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट स्टेशनों पर ठहरती है।

4 राज्यों के पर्यटकों का बढ़ेगा पगफेरा उदयपुर से चंडीगढ़ ट्रेन शुरू होने से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पर्यटकों का भी दक्षिण राजस्थान में पगफेरा बढ़ेगा। उत्तर भारत के इन राज्यों से उदयपुर आने के लिए यह इकलौती सीधी ट्रेन है। चंडीगढ़ उत्तर भारत के इन राज्यों के बीच का प्रमुख केंद्र होने से अब यहां से उदयपुर तक आवागमन बेहद आसान हो गया है।

गुजरात के बाद अब नॉर्थ इंडिया के सैलानियों की बुकिंग शुरू यूनाइटेड होटलियर ऑफ उदयपुर के अध्यक्ष यूबी श्रीवास्तव ने बताया कि उदयपुर–चंडीगढ़ ट्रेन शुरू होने के बाद पहली बार पंजाब और हरियाणा के सैलानी बड़ी संख्या में आने लगे हैं। पहले इन्हें दिल्ली या सड़क मार्ग से आना पड़ता था।

दीपावली सीजन में शहर में करीब 1 लाख पर्यटक आते हैं। इस बार उत्तर भारत से सीधी कनेक्टिविटी होने से पर्यटकों की संख्या में 20% तक इजाफा होगा। होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान के सचिव राकेश चौधरी ने बताया कि पंजाब और हरियाणा से आने वाले अधिकतर सैलानी तीन दिन के पैकेज में आ रहे हैं दो दिन उदयपुर और एक दिन कुंभलगढ़-रणकपुर शामिल है। पर्यटक जिस ट्रेन से आते हैं, उसी से लौटते भी हैं। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading