![]()
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 और 14 सितंबर को प्रदेशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दोनों ही दिन परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाए
अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनें
उत्तर पश्चिम रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को देखते हुए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बांदीकुई से जयपुर के बीच 12 से 14 सितंबर तक स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। जिससे आसानी से परीक्षार्थी एग्जाम सेंटर तक पहुंच सके।
गाड़ी संख्या 09701, बांदीकुई-जयपुर परीक्षा स्पेशल : यह ट्रेन 12 और 13 सितंबर को दो ट्रिप में चलेगी। बांदीकुई से रात 9:35 बजे रवाना होकर रात 1:20 बजे जयपुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09702, जयपुर-बांदीकुई परीक्षा स्पेशल : यह ट्रेन 13 और 14 सितंबर को दो ट्रिप में चलेगी। जयपुर से रात 2:55 बजे रवाना होकर सुबह 5:15 बजे बांदीकुई पहुंचेगी।
दोनों ट्रेनों का ठहराव दौसा, खातीपुरा, गैटोर जगतपुरा और गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments