☜ Click Here to Star Rating


डीग जिले के कैथवाड़ा थाने के एक पुलिसकर्मी का साइबर ठगों के साथ शराब पार्टी करने का वीडियो सामने आया है।

डीग जिले का एक पुलिसकर्मी साइबर ठगों के साथ शराब पार्टी करते नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला जिले के कैथवाड़ा थाने इलाके का है। आरोपी पुलिसकर्मी बिना बताए थाने से चार दिन से गायब था।

.

वीडियो में पुलिसकर्मी के सामने एक व्यक्ति गिलास में शराब डालता नजर आ रहा है।

वीडियो में पुलिसकर्मी के सामने एक व्यक्ति गिलास में शराब डालता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में कैथवाड़ा थाने का सिपाही धारा सिंह जंगल में एक पेड़ के नीचे साइबर ठगों के साथ बैठा दिख रहा है। उनके आसपास शराब, पानी की बोतलें और नमकीन आदि सामग्री रखी हुई है। वीडियो में तेज आवाज में मेवाती गाने बज रहे हैं और सिपाही कुछ निर्देश भी देता सुनाई दे रहा है। सिपाही धारा सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है।

पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आने के बाद तत्काल प्रभाव से उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों से किसी भी पुलिसकर्मी की मिलीभगत पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब पुलिस साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार अभियान चला रही है। जानकारी के अनुसार सिपाही धारा सिंह पिछले चार दिन से बिना सूचना दिए थाने से अनुपस्थित था।

कैथवाड़ा थाने में तैनात सिपाही धारा सिंह थार गाड़ी के साथ नजर आ रहा है।

कैथवाड़ा थाने में तैनात सिपाही धारा सिंह थार गाड़ी के साथ नजर आ रहा है।

दो साल पहले भी किया था लाइन हाजिर

धारा सिंह पिछले 2 साल से अधिक समय से कैथवाड़ा थाने पर ही कार्यरत है। दो साल पहले भी कैथवाड़ा थाना इलाके के गांव ओलंदा में साइबरों ठगों से जुड़े मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया था, लेकिन लाइन हाजिर होने के कुछ समय बाद दोबारा कैथवाड़ा थाने पर लगा दिया। फिर दोबारा साइबर के साथ शराब पीते का वीडियो वायरल हो गया। संज्ञान में आते ही जिला पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है । मामले की जांच की जा रही है दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी ।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading