☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर डीडवाना-कुचामन जिले से है। यहां जिम में एक्सरसाइज करते हुए बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें

1. बाइक शोरूम और होटल के मालिक की जिम में गोली मारकर हत्या डीडवाना-कुचामन में जिम में एक्सरसाइज करते हुए बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बिजनेसमैन रमेश रुलानिया को गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गया। घटना मंगलवार सुबह 5:40 बजे कुचामन सिटी के स्टेशन रोड इलाके की है। रमेश बाइक शोरूम और होटल के मालिक थे। उन्हें कुछ दिन पहले रोहित गोदारा गैंग से फिरौती की धमकी मिली थी। पूरी खबर पढ़ें

2. सीकर में कच्चा बांध टूटा, हाईवे पर भरा पानी उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर राजस्थान में देखने को मिल रहा है। जयपुर, अलवर, सीकर में मंगलवार को बारिश हुई। सीकर में कच्चा बांध टूट गया, जिससे नेशनल हाईवे-52 पर पानी भर गया। इससे जाम के हालात बन गए। 8 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम ड्राई होगा और आसमान साफ रहेगा। पूरी खबर पढ़ें

3. जयपुर में इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग फेल, पैसेंजर्स की सांसें अटकीं कोलकाता से आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे पर पहुंचने के बाद भी लैंड नहीं हो पाई। फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 15 मिनट लेट पहुंची थी। लैंडिंग फेल होने पर पायलट ने टेक ऑफ किया। करीब 35 मिनट तक फ्लाइट आसमान में चक्कर काटती रही। इससे फ्लाइट में मौजूद 60 पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें

4. अजमेर में बोलेरो से कुचलकर दो बहनों की हत्या अजमेर में दो सगी बहनों की बोलेरो से कुचलकर हत्या कर दी गई। भतीजे के सुसराल वालों ने लाठी-डंडों से मारपीट के बाद दोनों को गाड़ी से टक्कर मार दी। हमले में परिवार के 7 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका जेएलएन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मामला सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे का है। पूरी खबर पढ़ें

5. गहलोत बोले- नरेश गुस्सा कम करे, सबको साथ लेकर चले पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- नरेश मीणा नौजवान आदमी है। सब्र रखना चाहिए, उनका लंबा करियर है। स्वभाव को शांत रखना चाहिए। लंबी रेस का घोड़ा हो सकता है। मैं चाहूंगा कि वह अपना गुस्सा थोड़ा ठंडा करे। शांत दिमाग से बात करे, सबको साथ लेकर चले। उनका लंबा करियर हो सकता है, वे कामयाब भी हों। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें

6. बच्चों से भरा ऑटो गड्‌ढे में पलटा, स्टूडेंट्स गिरे बारिश से हुए गड्‌ढे के कारण स्कूल के बच्चों से भरा ऑटो रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। इससे बच्चे ऑटो से नीचे गिर गए। ऑटो का एक पहिया गड्‌ढे में फंस गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को संभाला और ऑटो का सीधा किया। मामला चूरू के सादुलपुर थाना क्षेत्र का मंगलवार सुबह 7:30 बजे का है। ऑटो में 7 बच्चे सवार थे। पूरी खबर पढ़ें

7. बाड़मेर में हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन की पत्नी का मर्डर बाड़मेर में हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन की पत्नी का दीवार पर सिर पटक-पटककर मर्डर कर दिया। ममता (37) की लहूलुहान लाश जमीन पर पड़ी थी। दीवार पर खून था। सिर फटा हुआ था। घटना सड़वा थाने के भंवार सुथारों की ढाणी की सोमवार शाम 5 बजे की है। ममता के पति बीजाराम (60) ने दो शादी की है। ममता दूसरी पत्नी थी। पूरी खबर पढ़ें

8. वकील पर हमला करने वाले बदमाशों का आधा सिर मुंडवाकर करवाई परेड धौलपुर में वकील पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने मंगलवार को 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों का आधा सिर मुंडवाकर बाजार में परेड करवाई। बदमाशों ने सोमवार को बाड़ी के घंटाघर बाजार में वकील रामनिवास मित्तल पर सरियों से हमला किया था। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है

9. गर्दन में 6 स्क्रू डालकर युवक का लकवा ठीक किया अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में 33 साल के युवक का जटिल ऑपरेशन किया गया। मरीज की गर्दन में 6 स्क्रू और नस में बनी पानी की गांठ में नली डालकर लकवा ठीक किया गया। अब मरीज स्वस्थ है। 2019 में सड़क हादसे में गर्दन पर चोट आने से युवक के हाथ-पैरों में लकवा आ गया था। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या होगा खास

10. थार फेस्टिवल में एक साथ दौड़ेंगे दादा-पोता और पति-पत्नी बाड़मेर में बुधवार से थार फेस्टिवल की शुरुआत होगी। दो दिवसीय फेस्टिवल में इस बार दादा-पोता और पति-पत्नी की दौड़ भी होगी। इसके साथ ही कई तरह की प्रतियोगिताएं भी होंगी। पूरी खबर पढ़ें



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading