☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर एसआई भर्ती से जुड़ी है। हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती-2021 रद्द कर दी है। कोर्ट ने कहा- पेपर लीक में RPSC के 6 सदस्यों की भूमिका थी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें…

1. राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द की एसआई भर्ती-2021 राजस्थान हाईकोर्ट ने गुरुवार को एसआई भर्ती 2021 रद्द कर दी। कोर्ट ने कहा- पेपर लीक में आरपीएससी के 6 सदस्यों की भूमिका थी। इन हालातों में इस भर्ती को जारी नहीं रखा जा सकता है। कोर्ट ने निर्देश दिए कि साल 2025 की भर्ती में इस भर्ती के पद भी जोड़े जाएं और 2021 की भर्ती के सभी अभ्यर्थियों को इसमें फिर शामिल किया जाए। पूरी खबर पढ़ें

2. SI भर्ती रद्द होने पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने किया डांस लंबे समय से एसआई भर्ती रद्द करने की मांग कर रहे RLP सांसद हनुमान बेनीवाल ने समर्थकों के साथ डांस कर जश्न मनाया। उन्होंने कहा- बीजेपी के मंत्री और कई अधिकारी नहीं चाहते थे कि भर्ती परीक्षा रद्द हो। अब कई नेता क्रेडिट के लिए भागेंगे। पूरी खबर पढ़ें

3. बाइक समेत नदी में बह गए टीचर सलूंबर के झल्लारा थाना क्षेत्र मे गुरुवार सुबह स्कूल जा रहे टीचर बाइक समेत नदी में बह गए। भीलवाड़ा में नदी में नहाने गई 2 सहेलियां अचानक पानी का स्तर बढ़ने से डूब गईं। जयपुर में गुरुवार सुबह करीब 20 मिनट तक तेज बरसात हुई। पूरी खबर पढ़ें

4. एग्रीकल्चर लेक्चरर के 500 पदों पर वैकेंसी RPSC ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए एग्रीकल्चर लेक्चरर (स्कूल शिक्षा) के 500 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें

5. जम्मू-कश्मीर में शहीद झुंझुनूं के जवान सुपुर्द-ए-खाक जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए झुंझुनूं के जवान इकबाल खान (42) को पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सेना के अधिकारियों ने शहीद की 10 साल की बेटी को तिरंगा सौंपा। इससे पहले झुंझुनूं शहर से लालपुर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें

6. वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में राजस्थान के 4 ज्वेलर भाइयों की मौत वैष्णो देवी मंदिर के ट्रैक पर हुए लैंडस्लाइड में राजस्थान के 4 ज्वेलर भाइयों की मौत हो गई। इनमें 3 सुजानगढ़ (चूरू) और एक नागौर का रहने वाला था। इनमें दो सगे भाई हैं और दो रिश्ते में भाई लगते हैं। चारों 7 दिन पहले घूमने के लिए श्रीनगर गए थे। वहां से वैष्णो देवी दर्शन के लिए निकले थे। पूरी खबर पढ़ें

7. भीलवाड़ा में भाजपा नेता के बेटे के घर छापेमारी भीलवाड़ा भाजपा नेता के बेटे के यहां गुरुवार को DGGI की रेड हुई है। छापेमारी करीब 10 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप में की गई। टीमें सुबह करीब 9 बजे बीजेपी नेता और पूर्व यूआईटी चेयरमैन लक्ष्मी नारायण डाड के घर पहुंची। वहां से मिली जानकारी के बाद टीमें उसके अलग-अलग 6 ठिकानों पर पहुंची। पूरी खबर पढ़ें

8. सरकारी स्कूल में हेडमास्टर ने बच्ची से की अश्लील हरकत दौसा में सरकारी स्कूल में हेडमास्टर ने 8वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत की। घटना से डरी-सहमी बच्ची लंच में घर पहुंची तो परिजनों को गलत हरकत की जानकारी दी। इसके बाद घर की महिलाएं स्कूल पहुंचीं और आरोपी हेडमास्टर की चप्पल-जूतों से पिटाई कर दी। महिलाओं ने उसके कपड़े फाड़ दिए। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है

9. स्टंटबाज ड्राइवर ने हवा में उठाई पिकअप जयपुर के जमवारामगढ़ स्टेट हाईवे पर एक ड्राइवर पिकअप के साथ स्टंट करता नजर आया। रील बनाने के लिए उसने करीब 15 मिनट तक खतरनाक तरीके से पिकअप को हवा में उठाए रखा।

कल क्या है खास

10. अलवर में शुरू होगा तीन दिन का भर्तृहरि मेला अलवर में शुक्रवार को बाबा भर्तृहरि का मेला शुरू होगा। मेला तीन दिनों तक चलेगा। कई प्रदेशों से श्रद्धालु इसके लिए भर्तृहरि धाम पहुंच रहे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading