आज की सबसे बड़ी खबर बाड़मेर से है। यहां NSG कमांडो और उसके दोस्तों ने शराब कारोबारी और उसके साथी के हाथ-पैर काट दिए। घटना में शराब कारोबारी की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें 1. NSG कमांडो और दोस्तों ने 2 लोगों के हाथ-पैर काटे बाड़मेर में शराब कारोबारी और 2 साथियों को रास्ते में घेरकर NSG कमांडो और उसके दोस्तों ने हमला बोल दिया। तलवार से शराब कारोबारी और उसके एक साथी के हाथ-पैर काट दिए। घटना में शराब कारोबारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। पूरी खबर पढ़ें

2. हाईकोर्ट ने कहा- क्या अधिकारी न्यायालय के आदेश को दबाए रख सकते हैं? पूर्व MLA जोगिंदर सिंह अवाना के बेटे हिमांशु अवाना को अदालती आदेश के बाद भी उच्चैन प्रधान पद पर बहाल नहीं करने के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा- क्या राज्य के अधिकारी कोर्ट के आदेश को लंबे समय तक दबाए रख सकते हैं? पूरी खबर पढ़ें
3. जयपुर में मकान ढहा, सास की मौत, बहू घायल जयपुर के पुराने शहर में एक जर्जर मकान ढह गया। हादसे में सास और बहू दब गईं। मलबे में दबने से बुजुर्ग सास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहू घायल है। नगर निगम की डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि- उन्होंने इस मकान को गिराने के लिए 12 अगस्त को नोटिस दिया था। पूरी खबर पढ़ें

4. लोगों के खाते में लाखों रुपए आने के मैसेज आए अलवर में मंगलवार देर रात उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब एक साथ कई लोगों के खातों में लाखों रुपए आने के मैसेज आए। मैसेज के बाद वे पैसे निकालने SBI के एटीएम पर पहुंच गए। पुलिस ने मामला संदिग्ध लगने पर 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया और शहर में SBI के 20 एटीएम बंद करवा दिए। पूरी खबर पढ़ें
5. बदमाश बोला- जयपुर कलेक्टर को भी ठग चुका हूं जयपुर पुलिस ने 50 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी इतना शातिर है कि तत्कालीन जयपुर कलेक्टर को भी ठग चुका है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अंतर सिंह नेहरा को उनका मकान एक RAS अधिकारी को किराए पर दिलाने का झांसा दिया और करीब 90 हजार रुपए ठग लिए थे। पूरी खबर पढ़ें
अब 3 अहम खबरें 6. RTO इंस्पेक्टर ने ट्रक ड्राइवर का गला दबाया दौसा के लालसोट में ट्रक ड्राइवरों और आरटीओ अधिकारियों के बीच दौलतपुरा मोड़ पर मारपीट हो गई। ट्रक ड्राइवर कागजों की जांच का विरोध कर रहे थे। RTO इंस्पेक्टर ने ट्रक ड्राइवर का गला दबाने का प्रयास किया। ड्राइवरों ने अवैध वसूली और रुपए नहीं देने पर कागज फाड़ने व ट्रकों की चाबियां छीनने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें

7. बेटे के पैर तोड़े, न्याय के लिए लड़ रही मां बेहोश विधायक को तालाब में पानी लाने का चुनावी वादा याद दिलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद युवक पर जानलेवा हमला हुआ। स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने लाठी-सरियों से उसके दोनों पैर तोड़ दिए। 3 दिन से न्याय के लिए लड़ रही मां गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गई। पूरी खबर पढ़ें
8. 6 दोस्तों को बाउंसरों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा उदयपुर के एक क्लब के बाहर 6 दोस्तों को बाउंसरों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पार्टी के बाद सभी दोस्त लिफ्ट के जरिए क्लब से बाहर आ रहे थे। इस दौरान क्लब के स्टाफ का परिचित युवक हाथ में बीयर लेकर लिफ्ट में घुसने लगा तो दोस्तों ने उसे रोक दिया। इसी बात से नाराज बाउंसरों ने दोस्तों को लात-घूंसों से जमकर पीटा। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. व्यापारी के घर में घुसा चोर, दिया उपदेश अलवर में अनाज मंडी के व्यापारी के घर में चोर घुस गया। उसने व्यापारी की पुत्रवधू को उपदेश दे डाला। चोर ने कहा- तुम देशद्रोही हो, हम इतनी मेहनत करते हैं, तुमने घर में इतना सामान भर रखा है। महिला के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने चोर को पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें
कल क्या है खास 10. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 19 सितंबर से राज्य में 19 से 21 सितंबर तक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 6 पारियों में आयोजित होगी। ग्रुप डी के 53 हजार 749 पदों पर भर्ती के लिए करीब 24.76 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments