![]()
जोधपुर के बासनी इंडस्ट्रियल एरिया सेकेंड फेज में स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
हैंडीक्राफ्ट की फैक्ट्री में आग बुझाने के प्रयास जारी
दमकल विभाग के बासनी प्रभारी प्रशांत सिंह चौहान ने बताया कि बासनी थाने के पीछे गली नंबर 6 में गीता एक्सपोर्ट फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। यह हैंडीक्राफ्ट की फैक्ट्री है। सूचना मिलने पर दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ-चौहान
चौहान ने बताया कि इसमें कोई व्यक्ति घायल या हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के समय कुछ लोग वहां मौजूद थे, लेकिन समय रहते ही सभी को बाहर निकाल लिया गया। ऐसे में कोई जनहानि सामने नहीं हुई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments