☜ Click Here to Star Rating


नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर लेबर इंस्पेक्टर की हत्या से जुड़ी है। आरएसी जवान ने सगाई टूटने से नाराज होकर लेबर इंस्पेक्टर को गोलियों से भून डाला। चलिए अब सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें…

.

1. लेबर इंस्पेक्टर को आरएसी जवान ने गोलियों से भूना, मौत जयपुर में लेबर इंस्पेक्टर को आरएसी जवान ने गोलियों से भून दिया। इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी अजय की लेबर इंस्पेक्टर शंकर ने रिश्ते में बहन से सगाई कराई थी, लेकिन कुछ दिन में ही सगाई टूट गई थी। आरोप है रिश्ता टूटने के बाद भी युवती शंकर लाल के कहने पर उसे परेशान कर रही थी। पढ़ें पूरी खबर…

2. जयपुर में सचिन पायलट पर वाटर कैनन चलाई राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर जयपुर में NSUI के प्रदर्शन में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाई। प्रदर्शन के दौरान NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी का मोबाइल चोरी हो गया। पुलिस ने लाडनूं विधायक मुकेश भाकर समेत 36 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पढ़ें पूरी खबर…

3. स्कूली किताब में जैसलमेर को मराठा साम्राज्य का हिस्सा बताया जैसलमेर, मेवाड़ और बूंदी को मराठा साम्राज्य का हिस्सा दिखाने को लेकर राजस्थान में विवाद गहराता जा रहा है। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) की आठवीं की सामजिक विज्ञान (सोशल साइंस) की किताब को लेकर अब राजस्थान के तीन बड़े पूर्व राजघरानों और भाजपा सांसद ने मोर्चा खोल दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

4. SHO पर भड़के विधायक रविंद्र भाटी, बोले- दादागीरी करोगे? बाड़मेर में सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी के पेड़ काटे जाने के मामले में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी सोमवार को शिव SHO सत्यप्रकाश पर भड़क गए। वे पुलिस पर सोलर कंपनी का ऑफिस बंद कराने का दबाव बनाते हुए थाना इंचार्ज से बोले- दादागीरी करोगे क्या? ये ऑफिस मैं बंद कराऊंगा क्या? पढ़ें पूरी खबर…

5. 10 साल में मां नहीं बनी तो अस्पताल से चुराया बच्चा राजसमंद में दो बहनों ने मिलकर सरकारी अस्पताल से 3 दिन के नवजात बच्चे को चुराया था। बड़ी बहन की शादी को 10 साल हो गए थे। वह मां नहीं बन पा रही थी। ऐसे में उसने छोटी बहन के साथ अस्पताल से बच्चा चुराने का प्लान बनाया। खुद नर्स बनी और अस्पताल में भर्ती मां के पहुंची और जांच के बहाने मौका पाकर बच्चे को ले भागी। पढ़ें पूरी खबर…

अब 5 अहम खबरें…

6. पुलिस हिरासत में ज्वेलर की मौत, हंगामा उदयपुर में पुलिस हिरासत में ज्वेलर की मौत पर हंगामा हो गया। टॉर्चर करके मार डालने का आरोप लगाते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। माहौल गरमाता देख तीन थानों की पुलिस के साथ ही कई अधिकारी मौके पर डटे रहे थे। उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने ऋषभदेव थाने के चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

7. स्मार्ट मीटर के विरोध में हंगामा स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। आरोप है कि पुलिस ने बुजुर्ग महिला का सिर फोड़ डाला। इसके बाद लोग भड़क गए और पुलिसकर्मियों से हाथापाई पर उतर आए। एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ डाली। पढ़ें पूरी खबर…

8. NSG कमांडो का हार्ट अटैक से निधन पाली के कोलर गांव के रहने वाले NSG कमांडो रमेश कुमार (40) का सोमवार सुबह नागपुर में ट्रेनिंग के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। रमेश गुजरात के गांधीनगर में कमांडो के पद पर तैनात थे और फिलहाल ट्रेनिंग के लिए नागपुर गए हुए थे। पढ़ें पूरी खबर…

9. दीया कुमारी ने सीएम भजनलाल शर्मा को राखी बांधी जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में रक्षाबंधन को लेकर मंगलवार को ‘मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन-आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से 1.21 लाख महिलाएं जुड़ीं। आंगनबाड़ी बहनों और ऑडिटोरियम में मौजूद 1200 बहनों के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को राखी बांधी गई। पढ़ें पूरी खबर…

10. बीकानेर में विदेशी महिला टूरिस्ट से रेप बीकानेर के होटल में विदेशी महिला टूरिस्ट से रेप हुआ है। लालगढ़ इलाके में हुई इस घटना के संबंध में बिछवाल थाने में लिखित रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने होटल से एक युवक को डिटेन भी किया है। वह इवेंट मैनेजर है। उससे पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading