आज की सबसे बड़ी खबर प्रशासनिक फेरबदल से जुड़ी है। सरकार ने 222 RAS अधिकारियों को इधर-उधर किया है। हाईवे घूसकांड में पकड़े गए पुष्कर मित्तल को भी पोस्टिंग दी गई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें 1. राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 222 RAS के तबादले राज्य सरकार ने सोमवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 222 अफसरों के ट्रांसफर किए। वाणिज्य कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त मोहन दान रत्नू का तबादला सीएम के ओएसडी के पद पर किया गया है। हाईवे घूसकांड में पिंकी मीणा के साथ पकड़े गए पुष्कर मित्तल को भी पोस्टिंग दी गई है। पूरी खबर पढ़ें
2. औरंगजेब की प्रशंसा पर सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में औरंगजेब की प्रशंसा करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को छात्रों ने कुलगुरु सुनीता मिश्रा के खिलाफ हंगामा किया। छात्र प्रशासनिक भवन में पीछे के गेट से घुसे। दरवाजों के कांच तोड़ दिए। कुलगुरु का पुतला फूंका। पूरी खबर पढ़ें

3. एअर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई फ्लाइट में टेक ऑफ से पहले खराबी जयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई जाने वाली फ्लाइट में टेक ऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट को सूचना देकर फ्लाइट को एक बार फिर टैक्सी-वे से एप्रन एरिया में पहुंचाया। तकनीकी खराबी को इंजीनियर्स दूर नहीं कर पाए और फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें
4. नरेश मीणा ने समर्थकों पर पत्थर फेंका, लातें मारी जयपुर में शहीद स्मारक पर आमरण अनशन पर बैठे नरेश मीणा ने समर्थकों की ओर पत्थर फेंका और एक कार्यकर्ता को लातें मारी। इससे पहले नरेश मीणा CM आवास का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन बाहर निकलते ही पुलिस ने उनको रोक लिया। पूरी खबर पढ़ें

5. मंजू शर्मा का RPSC मेंबर के पद से इस्तीफा मंजूर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने RPSC सदस्य मंजू शर्मा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद RPSC सदस्य मंजू शर्मा ने इस्तीफा दिया था, जिसे 15 दिन बाद राज्यपाल ने मंजूर कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें
अब 3 अहम खबरें 6. अंतिम संस्कार के बाद नहाने नदी में उतरे, 3 युवकों की मौत भीलवाड़ा के शाहपुरा में अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गए 7 युवक डूब गए। इसमें से 3 की मौत हो गई, जबकि 4 को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जयपुर के शिवदासपुरा में 14 सितंबर की सुबह कार हादसे में फूलिया कला गांव के 4 लोगों समेत 7 की मौत हो गई थी। सोमवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूरी खबर पढ़ें

7. सरकारी टीचर ने सरिए से महिला का मर्डर किया बाड़मेर में सरकारी टीचर ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की हत्या कर उसकी लाश उसी की कार में ड्राइविंग सीट पर रख दी। महिला 600 किमी कार ड्राइव कर टीचर से मिलने उसके घर आई थी। दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें
8. स्टंट करते समय डिवाइडर से भिड़ी बाइक उदयपुर में तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट दिखा रहा युवक डिवाइडर से टकरा गया। रोड पर घुमाव में बाइक सवार का बैलेंस बिगड़ा और सीधा डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक घायल हो गया। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. हिंदू महिला का मुस्लिम युवक ने किया अंतिम संस्कार भीलवाड़ा में एक हिंदू महिला की मौत हो गई। उनके परिवार में अंतिम संस्कार करने वाला कोई नहीं था। ऐसे में उनको मां की तरह मानने वाले मुस्लिम युवक ने हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। महिला की अंतिम यात्रा निकली तो मुस्लिम महिलाएं भी रोने लगीं। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या है खास 10. राजस्थान पुलिस का ऑपरेशन गरिमा अभियान शुरू होगा महिलाओं की सुरक्षा के लिए राजस्थान पुलिस का विशेष अभियान ऑपरेशन गरिमा 16 सितंबर से शुरू होगा, जो 30 सितंबर तक चलेगा। इसके तहत छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा कानूनों की जानकारी देने के साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का प्रचार किया जाएगा।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments