आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां LPG सिलेंडर से भरे ट्रक को केमिकल टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक में रखे 200 सिलेंडर फट गए और ड्राइवर जिंदा जल गया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें
1. जयपुर में जहां 200 सिलेंडर फटे, वहां केमिकल का रिसाव जयपुर के मोखमपुरा में मंगलवार देर रात एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक को केमिकल टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक में 200 सिलेंडर फट गए और ड्राइवर जिंदा जल गया। बुधवार सुबह टैंकर से केमिकल का रिसाव हो गया। पुलिस ने बैरिकेडिंग करके लोगों को हटाया। पूरी खबर पढ़ें

2. अंता से कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया को बनाया उम्मीदवार बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार बनाया है। 2023 में भाया बीजेपी के कंवर लाल मीणा से हार गए थे। बीजेपी भी अब जल्द उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी में है। नरेश मीणा अंता से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें
3. ट्रक में घुसी कार, 2 चचेरे भाइयों समेत 3 की मौत श्रीगंगानगर में आगे चल रहे ट्रक में पीछे से कार (टैक्सी) घुस गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार 2 चचेरे भाइयों समेत 3 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे। टैक्सी काटकर तीनों बॉडी को बाहर निकाला गया। पूरी खबर पढ़ें

4. सांसद राजकुमार रोत को मिली जान से मारने की धमकी बांसवाड़ा-डूंगरपुर से बीएपी सांसद राजकुमार रोत को सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग में जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग में चंद्रवीर सिंह नाम के यूजर ने लिखा- जो कोई सांसद राजकुमार रोत को गोली मारे, मैं उसे 1 करोड़ रुपए इनाम दूंगा। पूरी खबर पढ़ें
5. सरकारी डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर रखी लाश, हंगामा दौसा के लालसोट में युवक की मौत के बाद परिजनों ने सरकारी डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर शव रखकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया- क्लिनिक के कंपाउंडर ने गलत इंजेक्शन लगाया। रिएक्शन से क्लिनिक पर ही युवक की मौत हो गई थी, लेकिन कंपाउंडर ने उसे गंभीर बताकर रेफर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें
6. सीकर में डांस के 10 मिनट बाद छात्रा की मौत सीकर जिले के गोविंदपुरा गांव में डांस करने के 10 मिनट बाद एक 12वीं की छात्रा की मौत हो गई। वह डांस के बाद चलते-चलते अचानक बेहोश हो गई और जमीन पर गिर गई। डॉक्टर्स का मानना है कि कार्डियक अरेस्ट से छात्रा की मौत हुई है। पूरी खबर पढ़ें

7. कोटा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक को चाकू मारा कोटा में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल युवक ने बताया- दोस्त महेश ने चाकू मारा और फरार हो गया। यह हमला एक लड़की के चक्कर में हुआ। वहीं पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक ने खुद ही चाकू से अपने पेट में चीरा लगाया और फिर हॉस्पिटल में भर्ती हो गया। पूरी खबर पढ़ें
8. रणथंभौर में दो बाघिनों के बीच इलाके को लेकर झगड़ा सवाईमाधोपुर में रणथंभौर टाइगर रिजर्व में मंगलवार सुबह दो बाघिनों के बीच इलाके को लेकर झगड़ा हो गया। बाघिन रिद्धि की बेटी मीरा ने बगावत कर मां के इलाके पर कब्जे की कोशिश की। देखते ही देखते यह भिड़ंत खूनी जंग में बदल गई। मां आखिरकार बेटी पर भारी पड़ी। इस फाइट में दोनों बाघिन घायल हो गईं। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है
9. 52 लाख की ज्वेलरी पहनकर आई थार सुंदरी बाड़मेर में बुधवार को थार महोत्सव की शुरुआत हुई। इसमें पार्टिसिपेट करने मुंबई से आई नक्षत्री जाणी थार सुंदरी बनीं हैं। टेबल टेनिस प्लेयर नक्षत्री करीब 52 लाख के गहने पहनकर आई थी। तैयार होने में उन्हें 4 घंटे लगे। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या है खास
10. लोकरंग महोत्सव में लोक कलाकार परफॉर्मेंस देंगे जवाहर कला केंद्र में पूरे देश के कलाकारों के साथ लोकरंग महोत्सव चल रहा है। 9 अक्टूबर को लोकरंग के तीसरे दिन ओपन थिएटर में लोक कलाकार परफॉर्मेंस देंगे। लोकरंग का यह 28वां साल है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments