आज की सबसे बड़ी खबर मानसून को लेकर है। आधे राजस्थान से मानसून की विदाई हो गई है। मंगलवार को 10 जिलों से मानसून विदा हुआ। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें
1. राजस्थान के 14 जिलों से मानसून की विदाई राजस्थान में इस बार 68 फीसदी ज्यादा बारिश के बाद अब मानसून की विदाई चल रही है। मंगलवार को 10 जिलों से मानसून की विदा हो गया। इनमें हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, अजमेर, पाली, जालोर, बाड़मेर, सीकर और सिरोही जिले के कुछ इलाके शामिल है। पूरी खबर पढ़ें…
2. हाईवे पर युवक का सिर धड़ से अलग हुआ चित्तौड़गढ़ में बेकाबू कंटेनर बाइक सवारों पर पलट गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि दूसरा युवक कंटेनर के नीचे दब गया। एक्सीडेंट उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर मंगलवार को भदेसर इलाके में बानसेन पुलिया पर हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

3. नदी का जहरीला पानी, मर रहे पशु-पक्षी सुप्रीम कोर्ट ने जोधपुर की जोजरी नदी में फैक्ट्रियों के केमिकल युक्त जहरीले पानी से पनपे भयावह हालात पर स्वत: संज्ञान लिया है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए चिंता जताई। पूरी खबर पढ़ें…
4. SI भर्ती-2021 में चयनित सब-इंस्पेक्टर ने किया सुसाइड सब-इंस्पेक्टर परीक्षा- 2021 में चयनित एक सब-इंस्पेक्टर की मालगाड़ी से कटने से मौत हो गई। दौसा कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा का दावा है कि ट्रेनी एसआई राजेंद्र सैनी (30) ने सुसाइड किया है। हालांकि, पुलिस ने अब तक आत्महत्या की पुष्टि नहीं की है। पूरी खबर पढ़ें…

5. बीकानेर का स्टूडेंट बोला- हमें जबरन यूक्रेन युद्ध में धकेला राजस्थान से मॉस्को (रूस) में पढ़ाई के लिए गए एक स्टूडेंट ने दावा किया है कि उसे जबरन युद्ध के मैदान में उतारा गया है। उसने दो वीडियो भी परिवार को भेजे हैं, जिसमें वो सेना की वर्दी में नजर आ रहा है। उसने दावा किया है उसके जैसे और भी यहां कई स्टूडेंट हैं। पूरी खबर पढ़ें…
अब 3 अहम खबरें
6. दीया कुमारी बोलीं-मेरी मां से गुजराती में बात करते हैं पीएम पीएम नरेंद्र मोदी का बुधवार (17 सितंबर) को जन्मदिन हैं। इससे पहले बीजेपी नेताओं ने मोदी के साथ जुड़े किस्से लोगों के साथ शेयर किए हैं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- एक बार की बात है, मोदी ने उनके साथ गए व्यापारियों को खुद अपने हाथ से बनाई चाय पिलाई थी। पूरी खबर पढ़ें…

7. गैंगस्टर रोहित गोदारा ने कारोबारी से दो करोड़ फिरौती मांगी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सीकर के कारोबारी को विदेश से फोन करके दो करोड़ फिरौती मांगी है। एक दिन में दो बार फोन करके कारोबारी को धमकाया। पहले कारोबारी को फतेहपुर इलाके के हिस्ट्रीशीटर राहुल रिणाउ ने विदेशी नंबरों से कॉल किया, इसके बाद रोहित गोदारा से बात कराई। पूरी खबर पढ़ें…
8. वरुण धवन ने जयपुर में पूछा-कितनी लड़कियां कुंवारी हैं बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने जयपुर में स्टूडेंट्स से बात की। वरुण धवन ने सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स से पूछा कि यहां पर लड़के कितने संस्कारी हैं? कितनी लड़कियां कुंवारी हैं? स्टूडेंट्स ने हूटिंग कर इसका जवाब दिया। वरुण ने छात्रों के बीच जमकर डांस किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबर जो हटकर है
9. जयपुर सेंट्रल जेल में हत्या के आरोपी ने बनाई रील जयपुर सेंट्रल जेल में हत्या के आरोपी ने अपने साथियों संग रील बनाई और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। बदमाश वीडियो में बोल रहे हैं- हां भाई राम-राम। सारे भाइयों को जय बाबा की, जय बाबा की। देशराज कोटपूतली अपना भाई है। कुछ भी बात हो तो आग लगा देंगे पूरे कोटपूतली शहर में। ठीक है, जय बाबा की भाइयों। पूरी खबर पढ़ें…
कल क्या है खास
10. कल क्या खास रहेगा राज्य सरकार प्रशासन शहरों के संग अभियान की तर्ज पर बुधवार से ‘ग्रामीण और शहरी सेवा शिविर’ शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर से इस अभियान की शुरुआत करेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments