☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट लैंड नहीं कर पाई। फ्लाइट रनवे पर टच डाउन के बाद फिर से टेक-ऑफ कर गई। करीब 30 मिनट तक फ्लाइट में मौजूद 140 यात्रियों की जान सांसत में रही। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें 1. जूली बोले- सरकार वसुंधरा समर्थक विधायकों की जासूसी करवा रही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से संपर्क वाले विधायकों की जासूसी करवाने के आरोप लगाए हैं। जूली ने कहा कि- यह सरकार हमारी जासूसी तो करवा ही रही है। साथ में यह भी जासूसी करवा रही है कि राजे के संपर्क में कौन-कौन विधायक हैं। पूरी खबर पढ़ें

2. पूर्व विधायक के घर में तोड़फोड़, 2 भाई और चाचा को पीटा भरतपुर के बयाना से पूर्व विधायक बच्चू सिंह बंशीवाल के घर पर 50 लोगों ने हमला कर दिया और तोड़फोड़ कर दी। इन लोगों ने लाठी-डंडों से पूर्व विधायक के भाई, चचेरे भाई और चाचा के साथ मारपीट की। घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात की गई है। पूरी खबर पढ़ें

3. कलेक्टर, SDM और तहसीलदार की सरकारी गाड़ियां जब्त होगी डीडवाना में कोर्ट ने कलेक्टर, SDM और तहसीलदार की गाड़ियां जब्त करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने 8 साल तक अदालत का आदेश नहीं मानने पर अधिकारियों पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने इसे सीधे तौर पर ‘अदालत की अवमानना’ माना है। पूरी खबर पढ़ें

4. जयपुर में प्लेन की लैंडिंग नहीं करवा पाया पायलट जयपुर में गुरुवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की हैदराबाद से जयपुर आ रही फ्लाइट टच डाउन के बाद फिर से टेक-ऑफ कर गई। लगभग आधा घंटे तक फ्लाइट जयपुर एयर स्पेस में ही घूमती रही। फ्लाइट में मौजूद करीब 140 पैसेंजर घबरा गए। 30 मिनट बाद फ्लाइट लैंड हो पाई। पूरी खबर पढ़ें

5. चलती ट्रेन में युवक को आया हार्ट अटैक, नर्सिंग स्टूडेंट ने बचाई जान जोधपुर से मकराना जा रही ट्रेन में एक युवक को हार्ट अटैक आ गया। इसी दौरान कोच में सफर कर रही नर्सिंग स्टूडेंट ने 20 मिनट तक सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली। परबतसर स्टेशन आने के बाद मरीज को जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. लाठियों से पीट-पीटकर चचेरे भाई की हत्या जैसलमेर में आपसी रंजिश में चचेरे भाइयों ने लाठियों से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। युवक अपनी कैंपर गाड़ी से खेती के लिए मजदूर लेने जा रहा था। घर से 100 मीटर दूर 2 गाड़ियों में आए उसके चचेरे भाइयों ने कैंपर को टक्कर मारकर रोका और फिर लाठियों से हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें

7. एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी, 50 करोड़ का नशा मिला प्रतापगढ़ में पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है और 1 बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके पर 70 किलो 720 ग्राम लिक्विड केमिकल और 17 किलो 300 ग्राम एमडी मिली। इसकी बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपए आंकी गई है। पूरी खबर पढ़ें

8. नदी के पानी को लेकर भिड़े 2 गांवों के लोग दौसा के बांदीकुई में सांवा नदी में 25 सालों के बाद इस बार पानी आया है। इस पानी को लेकर 2 गांव के लोगों में मारपीट हो गई। दरअसल, अक्षयपुरी के पास नदी का पानी सड़क की वजह से रुका तो अलोरिया की ढाणी के लोगों ने पानी को आगे बहाने के लिए सड़क तोड़ दी। इस पर विवाद हो गया। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. डमरू-मंजीरे बजाते यूआईटी ऑफिस पहुंचे लोग भीलवाड़ा में अधिकारियों के सुनवाई नहीं करने पर कुछ लोग डमरू और मंजीरे बजाते हुए UIT पहुंचे और अपनी पीड़ा बताई। लोगों ने कहा- शहर की सड़कों की हालत खराब है, कई जगह जल भराव की स्थिति है, लेकिन अधिकारियों ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनके कान बंद हैं, हमारी आवाज उन तक नहीं पहुंचती है। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या है खास 10. राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट-2025 कल से जयपुर में 12 से 14 सितंबर तक राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट 2025 का भव्य आयोजन होगा। इसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों-विक्रेताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा सकेगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading