☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर भीलवाड़ा है। 15 दिन के बच्चे के मुंह में पत्थर ठूंसकर फेंक दिया। बच्चा रोए नहीं, इसलिए फेवीक्विक लगा दी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें

1. रेपिस्ट आसाराम की अस्पताल में पूजा, आरती उतारी रेप केस में दोषी आसाराम (86) के भक्तों ने सोमवार को सूरत (गुजरात) के सरकारी हॉस्पिटल में उसकी तस्वीर रखकर पूजा-आरती का आयोजन किया। इसमें डॉक्टर, नर्स और सुरक्षाकर्मी भी शामिल हुए। आरती के दौरान मंत्रोच्चार और भजन किए गए। पूरी खबर पढ़ें…

2. राजस्थान के 16 जिलों से मानसून विदा राजस्थान के 16 जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस सप्ताह के आखिरी तक राज्य के शेष हिस्से से भी मानसून विदा हो जाएगा। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- पश्चिमी राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

3. ‘गर्लफ्रेंड के पापा को इंतजार करने को बोलो’ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज अपने चिर-परिचित अंदाज और ट्वीट से फिर चर्चा में है। अब उन्होंने एक यूजर के सवाल पर रिप्लाई किया है- अपनी गर्लफ्रेंड के पापा को एक हफ्ते का इंतजार करने को कहें। उन्होंने स्टेट के मुकाबले सेंट्रल की नौकरी को बेहतर बताया है। पूरी खबर पढ़ें…

4. मुंह में पत्थर ठूंसकर बच्चे को जंगल में फेंका भीलवाड़ा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 15 दिन के मासूम को जंगल में फेंक दिया। रोने की आवाज न आए, इसलिए उसके मुंह में पत्थर ठूंसकर फेवीक्विक से चिपका दिया। मवेशी चराने वाले की नजर बच्चे पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। पूरी खबर पढ़ें…

5. बाड़मेर में डॉक्टर ने सुसाइड किया बाड़मेर में डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। होटल में कमरे का दरवाजा नहीं खोलने पर मालिक ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह बेड पर बेसुध पड़े थे। डॉक्टर किरण कुमार आंध्रप्रदेश के रहने वाले थे। वे कॉल पर यहां आए थे। पूरी खबर पढ़ें…

अब 3 अहम खबरें

6. सवारियों से भरी रोडवेज बस नाले में गिरी टोंक जिले में नेशनल हाईवे पर सवारियों से भरी रोडवेज बस बेकाबू होकर नाले में पलट कर गिर गई। बस का टायर फटने के बाद एक्सल टूट गया। बाद में बस बेकाबू होकर पुलिया की दीवार से टकराते हुए नाले में गिरकर पलट गई। हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। पूरी खबर पढ़ें…

7.सीवरेज के पानी में बैठे विधायक-एसडीएम में कहासुनी मकराना नगर परिषद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए विधायक जाकिर हुसैन अपने समर्थकों के साथ सीवरेज के पानी में धरने पर बैठ गए। मौके पर SDM अंशुल सिंह पहुंचे तो विधायक ने उनके कंधे पर हाथ मारते हुए कहा- बर्बाद कर दिया मकराना को, मैं जहर खाकर मर जाऊंगा। पूरी खबर पढ़ें…

8. जयपुर के अपार्टमेंट में युवती को थप्पड़-घूंसे मारे जयपुर के एक अपार्टमेंट में दो युवकों ने युवती को थप्पड़ और घूंसों से पीटा। युवकों ने बाल पकड़कर युवती को खींचा और जमीन पर गिरा दिया। दरअसल, बिल्डिंग मेंटेनेंस की बात को लेकर अपार्टमेंट के ही दो युवकों से युवती की कहासुनी हो गई थी। गुस्साए युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें…

खबर जो हटकर है

9.कार्मिक विभाग से आदेश में चूक, ‘श्रीमती’ की जगह ‘श्री’ लिखा राज्य सरकार ने RPS से IPS बने पांच पुलिस अफसरों को नई पोस्टिंग दे दी है। इन 5 अफसरों में से एक पति-पत्नी भी हैं, जिन्हें प्रमोट किया गया था। अब कार्मिक विभाग की ओर से जारी पोस्टिंग के आदेश में महिला IPS के नाम से पहले ‘श्रीमती’ की जगह ‘श्री’ लिख दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

कल क्या है खास

10.अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का कल से आगाज दैनिक भास्कर के 20वें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का बुधवार से आगाज होगा. इस बार तमिल गानों पर गरबा देखने को मिलेगा। जयपुराइट्स लगातार 5 दिन तक परिवार के साथ मां दुर्गा की आस्था और सत्कार के रंग में डूबेंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading